भोपाल: क्रेन ऑपरेटर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में परिजनों को ठहराया जिम्मेदार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित बिसमिल्ला कॉलोनी में शनिवार रात एक 22 वर्षीय युवक मोहम्मद मुशर्रफ खान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पेशे से क्रेन चालक था। पुलिस को उसके कमरे से एक डायरीनुमा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपने परिवार के कुछ सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया है।


डायरी में लिखा तीन भाइयों और दो भाभियों का नाम

जांच अधिकारी उप निरीक्षक प्रदीप गुर्जर के अनुसार, मृतक मोहम्मद मुशर्रफ खान ने अपने सुसाइड नोट में तीन भाइयों और दो भाभियों का नाम दर्ज किया है। युवक ने लिखा कि वह लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे बार-बार मारा-पीटा जाता था और इसी कारण वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ।


पुलिस कराएगी हैंडराइटिंग की जांच

पुलिस ने मृतक के कमरे से मिली डायरी को जब्त कर लिया है और सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही मृतक के अन्य परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


भाई ने पिता से विवाद को बताया कारण

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद बिलाल ने एक अलग ही पहलू सामने रखा है। उनका कहना है कि मुशर्रफ के पिता शराब के आदी हैं और अक्सर परिवार में विवाद होता रहता था। सुसाइड से कुछ समय पहले मुशर्रफ का अपने पिता से तीखा झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।


पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया

पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोहम्मद मुशर्रफ का शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या के पीछे कोई दीर्घकालिक घरेलू तनाव या अन्य सामाजिक कारण तो नहीं थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका