Bhopal 7 January: विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओें के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित कर जबावदेहिता करना होगा तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो वर्षों की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर किया विस्तृत समीक्षा

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रालय में आयोजित बैठक में राज्य सरकार की पिछली दो वर्षों की उपलब्धियों, वर्ष 2026 के लक्ष्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने विभागों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और मिशन मोड में काम करने पर जोर दिया।

प्रदेश में विकास और जनकल्याण पर विशेष ध्यान

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 औद्योगिक विकास की दृष्टि से सफल रहा। वर्ष 2026 “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा और इसका उद्देश्य “समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश” है। उन्होंने 15 से अधिक विभागों को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, वन, उद्योग और ग्रामोद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में समन्वित गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा मंडी बोर्ड, बीज निगम, दुग्ध संघ और अन्य संस्थाओं के साथ सहयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

कार्यालयीन अनुशासन और तकनीकी सुधार

Bhopal: मुख्यमंत्री ने कोविड काल से लागू 5 दिवसीय कार्य सप्ताह को सफल बनाने के लिए कार्यालयीन समय में सुधार की आवश्यकता बताई। सभी सरकारी कार्यालयों में प्रातः 10 बजे से कार्य प्रारंभ होने और बायोमेट्रिक सहित अन्य तकनीकी प्रणालियों के प्रयोग से अनुशासन व कार्य निष्पादन में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग प्रमुखों को केंद्रीय मंत्रालयों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और योजनाओं व परियोजनाओं में आने वाली समस्याओं से केंद्र सरकार को अवगत कराने का भी निर्देश दिया।

संकल्प से समाधान अभियान और सामाजिक सुधार

Bhopal: मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक “संकल्प से समाधान अभियान–वन” चलाया जाएगा। यह अभियान 106 प्रमुख योजनाओं पर केंद्रित होगा और आवेदन, शिकायतों तथा नव प्राप्त मामलों का चरणबद्ध निराकरण सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा उन्होंने पुलिस और वन विभाग की उपलब्धियों की सराहना की और सामाजिक सुधार जैसे मृत्यु भोज व विवाह समारोह में अपव्यय रोकने, प्राकृतिक खेती और नवाचार में किसानों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों पर जोर दिया।

Read this: gorakhpur 7 January : सीएम योगी ने गोरखपुर के रैन बसेरों का निरीक्षण, जरूरतमंदों में कंबल और भोजन वितरित किया

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में