भिलाई: सीवरेज लाइन पर बने 200 से अधिक मकानों पर चला बुलडोजर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhilai: Corporation's bulldozer ran on more than 200 houses built on the sewerage line

अफरा-तफरी का माहौल

भिलाई।
भिलाई नगर निगम ने रविवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीवरेज लाइन के ऊपर बने अवैध मकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। यह अभियान गौतम नगर, खुर्सीपार वार्ड क्रमांक 42 में अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाया जा रहा है। निगम की इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

सुबह 8 बजे निगम की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची। उनके साथ तहसीलदार और भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। जैसे ही निगम का बुलडोजर मकानों की ओर बढ़ा, लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कोई बड़ा हंगामा नहीं हो सका।

60 घरों को तोड़ने की कार्रवाई से हुई शुरुआत

प्रारंभिक चरण में निगम की टीम ने मेन सीवरेज लाइन पर बने 60 घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई खुर्सीपार जोन-1 में की जा रही है। इसके बाद जोन-2 में लगभग 80 और जोन-3 में 70-80 घरों को गिराया जाएगा। कुल मिलाकर, निगम की योजना 200 से अधिक अतिक्रमण मकानों को हटाने की है।

वार्ड पार्षद का बयान

वार्ड पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि इस इलाके में नाले और मेन सीवरेज लाइन के ऊपर करीब 250 घर अवैध रूप से बना दिए गए हैं। निगम ने इन मकानों के मालिकों को 10 से अधिक बार नोटिस दिया था, बावजूद इसके किसी ने अतिक्रमण खाली नहीं किया। उन्होंने कहा कि मेन सीवरेज लाइन को दोनों ओर से 5-5 फीट तक खाली किया जाएगा, जिससे नाले की मरम्मत और सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।

पार्षद ने यह भी कहा कि यदि यह सीवरेज लाइन बन जाती है तो खुर्सीपार क्षेत्र की सीवरेज समस्या अगले 50 वर्षों के लिए समाप्त हो जाएगी।

निगम की सख्ती, लोगों में ग़ुस्सा

जहां निगम इस कार्रवाई को जनहित में बता रहा है, वहीं स्थानीय लोगों में नाराजगी और ग़ुस्सा है। उनका कहना है कि उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था दिए बिना बेघर किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाया हुआ है, लेकिन आगे और विरोध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

निगम की चेतावनी

नगर निगम ने साफ कर दिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित और मूलभूत सुविधाओं के लिए कठोर निर्णय लिए जाएंगे।

14 अप्रैल का राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगा यात्रा लाभ, जानें अपनी राशि का भविष्य

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप