Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM ने BJP की जीत को बताया ऐतिहासिक, पीएम मोदी को दी बधाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bengal Election 2026

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM Kamla Persad-Bissessar ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और BJP को बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को “ऐतिहासिक और शानदार जनादेश” करार देते हुए कहा कि यह भारत के लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है।

Bengal Election 2026: ‘बंगाल में BJP की पहली जीत बड़ा राजनीतिक बदलाव’

कमला प्रसाद-बिसेसर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य में BJP की पहली जीत भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले राज्य में मिला यह जनादेश बेहद अहम माना जाएगा।

Bengal Election 2026: पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का शांत, अनुशासित और दृढ़ नेतृत्व बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारतीय जनता का भरोसा लगातार जीत रहा है।”

Bengal Election 2026: 207 सीटें जीतकर सरकार बनाने की तैयारी में BJP

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पार्टी राज्य में सरकार गठन की तैयारी में जुट गई है। वहीं, 15 वर्षों से सत्ता में रही Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली TMC सरकार का अंत हो गया है।

Bengal Election 2026: भारत-त्रिनिदाद संबंध मजबूत करने पर जोर

कमला प्रसाद-बिसेसर ने कहा कि उनका देश भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्साहित है। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक संबंधों और विकास आधारित सहयोग पर आधारित बताया।

एस. जयशंकर के दौरे का किया स्वागत

भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar इस समय 2 से 10 मई तक जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के दौरे पर हैं। कमला प्रसाद-बिसेसर ने उनके आगामी दौरे का स्वागत किया और कहा कि दोनों देश आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Bengal Election 2026: जयशंकर ने दिया धन्यवाद

कमला प्रसाद-बिसेसर के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए एस. जयशंकर ने X पर धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि वह जल्द ही त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचने और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं।

read also: Operation Sindoor Anniversary: भारतीय वायुसेना ने जारी किया खास VIDEO, 88 घंटे में दुश्मनों को दिए जवाब की दिलाई याद

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. जगदलपुर में अमित शाह

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली