,

बेमेतरा: स्वदेश न्यूज़ की खबर का असर

Bemetara: Impact of Swadesh News' news

प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली पर कार्रवाई

लोकेशन: बेमेतरा | रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा जिले में एक बार फिर स्वदेश न्यूज़ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। जिले के साजा जनपद पंचायत के अंतर्गत रौद्रा पंचायत के सहायक ग्राम मोतेसरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े स्तर पर धांधली सामने आई थी।

स्वदेश न्यूज़ ने इस धांधली की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। जनपद पंचायत सीईओ ने आवास मित्र मीना साहू का सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही, रोजगार सहायक भुवनेश्वरी साहू को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिन के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद ग्राम पंचायत और क्षेत्र में हलचल मच गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि आगे भी भ्रष्टाचार के मामलों में इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

PM नहीं भगवान, सवाल पूछना गुनाह? पहलगाम हमले पर सियासी आग में जल रही लोकगायिका नेहा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…