Bareilly : घने कोहरे का कहर, हाईवे पर एक दर्जन वाहन टकराए, रोडवेज चालक की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bareilly

रिपोर्ट : दुष्येंद्र कुमार

फरीदपुर हाईवे पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा

Bareilly उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आज सुबह घने कोहरे ने हाईवे पर भारी तबाही मचा दी। फरीदपुर क्षेत्र में द्वारकेश चीनी मिल के पास दृश्यता बेहद कम होने के कारण एक के बाद एक करीब एक दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। बताया गया कि आगे चल रही वैगनआर कार के अचानक गति कम करने पर पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसके बाद यह भीषण हादसा हुआ।

रोडवेज चालक की इलाज के दौरान मौत, अन्य घायल

Bareilly इस सामूहिक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस चालक को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी और लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, कोहरे में सतर्कता की अपील

Bareilly घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया गया। क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि घना कोहरा ही इस दुर्घटना का मुख्य कारण है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में वाहन धीमी गति से चलाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Read this: Farrukhabad: कालिंद्री एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, दो घंटे तक चली सघन जांच

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक