उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक रोमांचक वीडियो सामने आया है, जिसमें मशहूर मादा बाघिन ‘रॉ’ (Raw) अपने चार नन्हे शावकों के साथ टहलती नजर आ रही है। यह दृश्य बांधवगढ़ के खितौली कोर जोन का बताया जा रहा है।
पर्यटकों ने बाघिन और उसके चारों शावकों को कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघिन और उसके शावक जंगल के रास्ते पर टहलते दिखाई दे रहे हैं।
इस नजारे को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। बताया जा रहा है कि ‘रॉ’ बाघिन बांधवगढ़ की सबसे चर्चित बाघिनों में से एक है, जो अपने खूबसूरत अंदाज और शावकों की देखरेख के लिए जानी जाती है। वन विभाग के अधिकारी भी इस वीडियो पर नजर बनाए हुए हैं और इसे पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।





