Banda : शंकराचार्य पर दर्ज मुकदमे के विरोध में भड़की कांग्रेस; कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर PM के नाम सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Banda 

Report: Laxmi Kant Tiwari

Banda  कुंभ मेले के दौरान ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और बटुकों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बुधवार को बांदा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

“सनातन और जगतगुरुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं”

Banda  ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले जैसे पावन स्थल पर जगतगुरु शंकराचार्य और छोटे बटुकों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह शर्मनाक है। दीक्षित ने आरोप लगाया कि बटुकों की चोटी पकड़कर उन्हें घसीटा गया और उनके साथ मारपीट की गई, जो सीधे तौर पर सनातन धर्म और उसकी परंपराओं का अपमान है।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे को बताया ‘फर्जी’

Banda  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य पर दर्ज की गई एफआईआर पर कड़ा ऐतराज जताया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत जगतगुरु पर पाँस्को (POCSO) एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने दावा किया कि यह प्राथमिकी एक हिस्ट्रीशीटर की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और मंशा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

निष्पक्ष जांच और मुकदमा वापस लेने की मांग

Banda  जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने मांग की है कि केंद्र और राज्य सरकार इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें। कांग्रेस का तर्क है कि संतों की छवि को इस तरह धूमिल करना समाज के लिए घातक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही यह फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया और बटुकों के साथ मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और उग्र बनाएगी।

Read this: Goa गोवा में दर्दनाक हादसा: किराए की थार ने कार को मारी टक्कर, भोपाल के पर्यटक की मौत; 5 महीने का बच्चा चमत्कारिक रूप से बचा

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन