Balaghat News : नक्सल मुक्त अभियान में साहस दिखाने वाले 60 पुलिस जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति, ₹100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balaghat News

Balaghat News : बालाघाट जिले के 32 पुलिस स्टेशन एवं शासकीय कार्यालयों को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन

by: vijay nandan

Balaghat News : बालाघाट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को बालाघाट जिले में आयोजित “मध्यप्रदेश पुलिस क्रम से पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह” में सहभागिता की। कार्यक्रम में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी वीर जवानों को मंच से सम्मान पत्र सौंपे।

Balaghat News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से ₹100 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

Balaghat News

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल विरोधी अभियान पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही बालाघाट जिले के पुलिस थानों और पुलिस प्रतिष्ठानों को ISO प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Balaghat News

Balaghat News : नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन

इस मौके पर पुलिस अधिकारियों द्वारा “नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश” के लक्ष्य को प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा स्थापित करने में पुलिस बल की भूमिका सराहनीय रही है।

Balaghat News : 60 पुलिस जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति

कार्यक्रम में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी वीर जवानों को मंच से सम्मान पत्र सौंपे।

Balaghat News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदोन्नति पाने वाले जवानों में उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर श्री विपिन चंद्र खलको, श्री इंदर सिंह विदूरी, श्री शुभम प्रताप सिंह तोमर, श्री रत्नेश मीणा, श्री नवदेश श्रीवास्तव को, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक श्री मुनेन्द्र् सिंह को, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर श्री रूद्रीचंद जखमोला, श्री अनिल सिंह भदौरिया, श्री मत्ते सिंह मरावी, श्री उज्जवल घोरमारे, श्री मनोज कुमार यादव, श्री देवेन्द्रे धुर्वे, श्री रवेन्द्र कुशवाह, श्री हरेन्द्र सिंह, श्री प्रदीप गोसाई, श्री विनोद कुमार मर्सकोले, श्री उमेश कुमार पटेल, श्री विकाश कुमार राजपूत, श्री मुकेश सगर, श्री विवेक परस्ते, श्री राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, श्री आशीष रजक, श्री शिवहरी मरावी, श्री प्रवीण धुर्वे, श्री टीकाराम ढकाल, श्री प्रवीण कुमार, श्री असित यादव, श्री रामआशीष यादव, श्री संदीप शर्मा, श्री लोकपाल धाकड़, श्री कृष्णा श्रेष्ठ, श्री जितेन्द्र सिंह पटेल और श्री वीर सिंह को पदोन्नत किया गया। श्री शकरचंद सरयाम, श्री सुनील परियार, श्री चन्द्रकांत पांडेय, श्री सत्यम द्ववेदी, श्री सुनील यादव, श्री देवराज कलमें, श्री सुरेन्द्र सिंह मार्को, श्री सुशील उईके, श्री रामलाल भील, श्री उमेश चन्द्र दुबे, श्री संतोष कुमार मरावी, श्री प्रदीप कुमार परते, श्री राजा मालवीय, श्री विशाल कुमार सिंह, श्री दीपक पवार, श्री कन्हैया मरकाम, श्री सुनील सिंह कुशवाह, श्री मुलायम सिंह, श्री वरूण देव सिंह चाहर, श्री मुनीष कुमार द्विवेदी, श्री नीलेश, श्री महेन्द्र सिंह, श्री रवि कुमार यादव, श्री छठु यादव, श्री सलेश कुमार द्विवेदी, श्री संजू शर्मा एवं जिला पुलिस बल के नरेन्द्र सोनवे को भी आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। कार्यक्रम में हॉक फोर्स, पुलिस जवान एवं शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे।

Balaghat News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर असंभव को संभव कर दिखाया है। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि मध्यप्रदेश की धरती पर अब कोई भी नक्सली नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस बल के कल्याण, आधुनिक संसाधनों और अधोसंरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास की रफ्तार बनी रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में