अयोध्या में दहशत का अंत: ट्रैप में फंसा खूंखार तेंदुआ, घायल पैर का लखनऊ चिड़ियाघर में होगा इलाज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ayodhya's terror ends: A ferocious leopard trapped in a trap, its injured leg will be treated at the Lucknow Zoo.

रिपोर्ट- अंकुर पांडे, एडिट- विजय नंदन

अयोध्या: अयोध्या में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार ग्रामीणों के लगाए गए ट्रैप में फंस गया। यह घटना शहर के पॉश इलाके कैंट थाना क्षेत्र के मिलिट्री ट्रेनिंग ग्राउंड की है, जहां आज सुबह ग्रामीणों ने तेंदुए को जाल में फंसा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही लखनऊ से आई ट्रेंकुलाइज टीम ने भी मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए का एक पैर जख्मी है और उसे सुरक्षित पिंजरे में रखने की प्रक्रिया चल रही है। वन विभाग ने पुष्टि की है कि तेंदुए को लखनऊ चिड़ियाघर भेजा जाएगा, जहां उसके घायल पैर का उपचार किया जाएगा।

ग्रामीणों के मुताबिक, बीते कई दिनों से तेंदुआ इलाके में घूमता देखा जा रहा था। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी। बच्चों और बुजुर्गों को घरों से बाहर निकलने से मना किया गया था। अब तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर डटी है और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से नजर रखी जा रही है।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में