,

Ashram: मर्सिडीज से साइकल सवार युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

Ashram

दिल्ली के आश्रम में एक मर्सिडीज चालक ने साइकल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकल वाले युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर कार सवार मौके से फरार हो गया था हालांकि अब दिल्ली पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने हादसे जानकारी देते हुए बताया कि हादसा कल यानी शनिवार सुबह आश्रम के पास की है। जहां एक मर्सिडीज कार ने 34 वर्षीय साइकिल सवार राजेश को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

यूपी का था मृतक

35 साल के मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। वो मूलरूप के उत्तर प्रदेश के रायबरेली रहने वाला था। जो कि दिल्ली मदनपुर खादर इलाके में रहता था। शनिवार सुबह वो जोरबाग ड्यूटी के लिए निकला था। लेकिन वो ड्यूटी पर नहीं पहुंच सका, उसके पहले ही भोगल फ्लाईओवर पर हादसा हो गया।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…