Arut Dwar Foundation : दिल्ली नेशनल हाईवे पर बनेगा ऐतिहासिक अरूट द्वार
Arut Dwar Foundation : हाँसी में दिल्ली नेशनल हाईवे से शहर की एंट्री पर भव्य सूर्यवंशी क्षत्रिय अरूट द्वार का निर्माण किया जाएगा। इस ऐतिहासिक द्वार का शिलान्यास विनोद भयाणा ने किया।विधायक ने कहा कि यह द्वार हाँसी की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और गौरवशाली पहचान को नई मजबूती देगा। शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को यह द्वार हाँसी के समृद्ध इतिहास का संदेश देगा।

Arut Dwar Foundation : राव तुलाराम चौक भी होगा विकसित
अरूट द्वार के साथ-साथ वीर योद्धा राव तुलाराम के सम्मान में भव्य राव तुलाराम चौक भी बनाया जा रहा है। चौक पर उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसे हरियाणा की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में शामिल बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों का मानना है कि यह चौक युवाओं को वीरता, बलिदान और देशभक्ति की प्रेरणा देगा।
Arut Dwar Foundation : 90 लाख रुपये की लागत से बनेगा द्वार
विधायक विनोद भयाणा ने जानकारी दी कि महाराजा अरूट के सम्मान में बनने वाला यह भव्य द्वार करीब 90 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसका डिजाइन आकर्षक और ऐतिहासिक स्वरूप को दर्शाने वाला होगा।उन्होंने कहा कि यह द्वार केवल अरोड़ा खत्री समाज ही नहीं, बल्कि पूरे हाँसी शहर के गौरव का प्रतीक बनेगा।
Arut Dwar Foundation : महाराजा अरूट के इतिहास से जुड़ी है पहचान
जानकारी के अनुसार त्रेता युग में भगवान परशुराम से अभयदान प्राप्त करने के बाद सूर्यवंशी क्षत्रिय राजा अरूट ने सिंधु नदी के किनारे एक किले का निर्माण कराया था, जिसका नाम अरूट कोट रखा गया। समय के साथ इसका नाम अरोड़ कोट हो गया और उनके वंशज अरोड़ा कहलाए।
Arut Dwar Foundation : 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने का संदेश
विनोद भयाणा ने कहा कि समाज को जोड़ने वाले महापुरुष किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं। इसी सोच के साथ हाँसी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से इस भव्य अरूट द्वार का निर्माण कराया जा रहा है।
read more : Assam CM Oath : हिमंता बिस्वा सरमा सर्वसम्मति से चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, इस दिन लेंगे CM पद की शपथ

