ANGANWADI PROTEST : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच के बैनर तले जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में पहुंचीं कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की।

ANGANWADI PROTEST दो दिनों से जारी आंदोलन उस समय उग्र हो गया जब कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमा-झटकी की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में स्थिति नियंत्रित कर ली गई और सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गईं।
ANGANWADI PROTEST : प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 26 हजार रुपये और सहायिकाओं को 22 हजार 100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाए। इसके अलावा ग्रेच्युटी, मासिक पेंशन और समूह बीमा का लाभ भी सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

ANGANWADI PROTEST : आंदोलनकारियों ने डिप्टी कलेक्टर को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 09 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
ANGANWADI PROTEST फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। अब शासन के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
READ MORE : GWALIOR NEWS : कोचिंग के बाहर साइकिल चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 6 साइकिल बरामद

