अमित शाह बोले-अगली डीजी कांफ्रेंस तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद, बस्तर में विकास का रोडमैप तैयार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अमित शाह बोले-अगली डीजी कांफ्रेंस तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद, बस्तर में विकास का रोडमैप तैयार

रायपुर: नवा रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार से तीन दिवसीय 60वीं डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार-रविवार को सम्मेलन में शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में देश के भगोड़ों को वापस लाने की रणनीति और 2047 तक पुलिसिंग की दिशा तय करने पर भी चर्चा होगी।

Delhi Blast: 'अब कोई हिम्मत नहीं करेगा...'; अमित शाह बोले- दिल्ली विस्फोट  के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई दुनिया को संदेश देगी | Moneycontrol Hindi

नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली डीजीपी कांफ्रेंस से पहले पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा। शाह ने वामपंथी उग्रवाद को देश के विकास की पहली नींव बताते हुए कहा कि बस्तर सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी। उन्होंने सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य तय किया।

सुरक्षा और इंटेलिजेंस की भूमिका
शाह ने बताया कि इंटेलिजेंस की सटीकता, लक्ष्य की स्पष्टता और एक्शन में तालमेल के जरिए कट्टरता, उग्रवाद और नारकोटिक्स पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन बिंदुओं पर काम करने से ही सफलता मिल रही है और देश में अपराधियों को जगह नहीं मिलेगी।

बस्तर 2.0 का रोडमैप
छत्तीसगढ़ के डीजी अरुण देव गौतम शनिवार को बस्तर 2.0 के रोडमैप का विवरण देंगे। इसमें बस्तर के अंदरूनी इलाकों को विकास से जोड़ने, आदिवासियों का भरोसा जीतने, उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की योजना शामिल होगी।

भगोड़े भारतीय वापस लाने की रणनीति
कॉन्फ्रेंस में विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, ललित मोदी जैसे भगोड़े भारतीयों को विदेश से वापस लाने के रोडमैप पर चर्चा होगी।

DGP-IGP Conference: देश के 3 सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन को मिला सम्मान,  दिल्ली के गाजीपुर थाना को पहला स्थान, गृह मंत्री ने किया सम्मानित

पुलिस स्टेशनों का सम्मान
केंद्रीय गृहमंत्री ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों- दिल्ली का गाजीपुर, अंडमान-निकॉबार का पहरगांव और कर्नाटक के रायचूर जिले का कवितला पुलिस स्टेशन को सम्मानित किया। कुल 70 से ज्यादा पैरामीटर्स पर थानों का चयन किया गया।

कॉन्फ्रेंस में अन्य चर्चा के विषय

  1. राष्ट्रीय सुरक्षा पर इंटेलिजेंस बुलेटिन और आतंकवाद निरोध।
  2. पुलिसिंग का रोडमैप: विजन 2047।
  3. महिलाओं की सुरक्षा के लिए तकनीक का उपयोग।
  4. जन-आंदोलनों का मुकाबला और कानून प्रवर्तन।
  5. फॉरेंसिक के बढ़ते उपयोग और सफल अभियोजन।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कॉन्फ्रेंस को देश की सुरक्षा, नक्सलवाद और अपराध नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण बैठक बताया।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप