Akshaya Tritiya 2026 : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। यानी ये एक ऐसा पवित्र दिन है जब कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे संपन्न किए जा सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे वो कौन से 5 गुप्त कार्य हैं जिन्हें अक्षय तृतीया पर करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन किये जाने वाले पुण्य कर्मों का फल कभी समाप्त नहीं होता। यही कारण है कि इस दिन लोग दान-पुण्य के कार्य जरूर करते हैं। इसके अलावा ये दिन खरीदारी के लिए भी बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं इस दिन खरीदी गई वस्तु में कई गुना वृद्धि होती है। बता दें इस साल ये पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यहां हम आपको कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में बताएंगे जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन करने से किस्मत पलटते देर नहीं लगती। यदि आप आर्थिक तंगी, कर्ज या फिर नौकरी को लेकर परेशान हैं तो इस दिन चुपचाप इन 5 उपायों को जरूर करें।
Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया के 5 गुप्त उपाय
(1)अगर पैसा आपके पास टिक नहीं रहा है तो धन की स्थिरता के लिए लाल कपड़े में थोड़ा सा चावल और एक साबुत हल्दी की गांठ बांध लें। इस पोटली को अक्षय तृतीया की पूजा के समय मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। इसके बाद इसे तिजोरी में रखें या फिर पूजा स्थान पर ही रहने दें। कहते हैं इस उपाय को करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
(2)माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रखें। कहते हैं इस उपाय को करने से भी धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
(3)अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में केसर और हल्दी का प्रयोग जरूर करें। इससे धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
(4)इस दिन पितरों की कृपा पाने के लिए ब्राह्मणों या जरूरतमंद लोगों को घड़ा, पंखा, छाता, चप्पल, सत्तू, चीनी, घी, खरबूजा या खीरा का दान जरूर करें। कहते हैं इससे पितृ दोष से राहत मिल जाती है।
(5)अक्षय तृतीया पर धनिया के बीज जरूर खरीदें। फिर इसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और पूजा के बाद इन बीजों को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। कहते हैं ऐसा करने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
read more : ChanakyaMantra : लड़कियों को किन लड़कों से रहना चाहिए दूर? जानिए आचार्य चाणक्य की सीख

