अजमेर के प्रसिद्ध यूट्यूबर को मिली 80 लाख की फिरौती की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर भेजा गया ईमेल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अजमेर: प्रसिद्ध यूट्यूबर दिलराज सिंह उर्फ मिस्टर इंडियन हैकर को 80 लाख रुपये की फिरौती की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का हवाला देते हुए बिटकॉइन में रकम मांगी गई है।

धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया कि दिलराज पर पिछले एक महीने से नजर रखी जा रही है। साथ ही उनके परिवार और टीम को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है। मेल में यह भी लिखा गया है कि यदि उन्होंने पुलिस को जानकारी दी तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दिलराज ने अजमेर के आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी एएसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है और साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है।

कौन हैं मिस्टर इंडियन हैकर?

दिलराज सिंह उर्फ मिस्टर इंडियन हैकर एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं, जिनके चैनल पर 45.8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वे विज्ञान, प्रयोग और फन हैकिंग से जुड़े वीडियो बनाकर युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं।

पुलिस और प्रशासन सतर्क

धमकी के बाद दिलराज और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह धमकी वास्तविक है या किसी फर्जी गिरोह की साजिश। मामले की तह तक पहुंचने के लिए साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और