AI Education : गूगल इंडिया और रायपुर जिला प्रशासन की पहल, मास्टर ट्रेनर बनाकर AI आधारित शिक्षा को स्कूलों तक पहुंचाने का लक्ष्य
AI Education : रायपुर में शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के लिए “AI सक्षम शिक्षा अभियान” की शुरुआत की गई। इस पहल के तहत शहर के सभी शिक्षकों के लिए आज एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें गूगल इंडिया की टीम ने शिक्षकों को AI टूल्स के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।कार्यशाला में शिक्षकों को यह सिखाया गया कि किस तरह AI की मदद से छात्रों के सवालों के जवाब बेहतर तरीके से दिए जा सकते हैं और पढ़ाई को अधिक रोचक व आसान बनाया जा सकता है। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को “मास्टर ट्रेनर” के रूप में चयनित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। मास्टर ट्रेनर भविष्य में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे और AI आधारित शिक्षा को स्कूलों तक फैलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

AI Education : गौरव कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल शिक्षकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और छात्रों को आधुनिक तरीकों से शिक्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि AI का उपयोग कर शिक्षक बच्चों के सवालों का जवाब स्मार्ट और त्वरित तरीके से दे सकेंगे।इस अवसर पर रोहित कश्यप ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और शिक्षकों को AI के व्यावहारिक उपयोग के लिए मार्गदर्शन दिया। गूगल इंडिया और रायपुर जिला प्रशासन की यह पहल आने वाली पीढ़ी के लिए शिक्षा को और अधिक आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

