कर्नाटक के बाद GUJARAT में मिला HMPV का पहला केस, राज्य सरकार ने गाइड लाइन जारी की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
After Karnataka, first case of HMPV found in Gujarat

कर्नाटक में दो मामले सामने आने के बाद गुजरात में भी HMPV का पहला मामला सामने आया है। मोडासा के दो महीने के एक बच्चे को इस HMPV वायरस से संक्रमित पाया गया है। बच्चे को इलाज के लिए अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक बच्चे को सांस लेने में तकलीफ और बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जांच में HMPV वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है, डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं।

यह (Human Metapneumovirus) वायरस मुख्य रूप से छोटे बच्चों बुजुर्गों व कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को प्रभावित करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। गुजरात में इस वायरस का पहला मामला दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

क्या है HMPV वायरस ?
ये वायरस श्वसन तंत्र या सांस से जुड़ी बीमारियां पैदा करता है। बच्चों बुजुर्गों व कमजोर इम्युनिटी वालों को अधिक प्रभावित करता है। 2001 में खोजा गया, यह वायरस प्नूमोविरिडे परिवार का हिस्सा बताया जाता है।

संक्रमण की रोकथाम के उपाय

बीमार करने वाले HMPV और अन्य श्वसन संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए CDC के निम्न सुझाव है।

-साबुन और हाथ धोने की आदत डालें।

-गंदे हाथों से अपने चेहरे को छूने से बचाव करें।

-भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहन कर जाएं।

-बीमार होने पर घर पर रहें, ताकि संक्रमण न फैले।

-नियमित रूप से उन सतहों को साफ करें, जिन्हें बार बार छुआ जाता है।

Malaysia पहुंचा संक्रामक वायरस

मलेशिया में इस वायरस के कुछ मामले सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत सावधानी बरतने की सलाह दी है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को इस वायरस से बचाव के उपायों को अपनाने का निर्देश भी दिया है। जैसे ने लोगों से बार-बार साबुन से हाथ धोने, मास्क लगाने और खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढ़ंकने की सलाह दी गई।

हांगकांग में भी मामला आया सामने
hong kong में भी इस वायरस के मामले सामने आए हैं। यह वायरस मुख्य रूप से सांस संबंधी सिस्टम को प्रभावित करता है और इसके लक्षण सामान्य सर्दी जुकाम जैसे बताए जा रहे हैं।गंभीर मामलों में यह निमोनिया का कारण बन सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक ये एक सांस संबंधी वायरस है जो ऊपरी और निचले श्वसन संक्रमण का कारण बनता है, जो सर्दी या फ्लू जैसे लक्षणों के साथ आता है। हालांकि, बच्चों और बुजुर्गों में यह अधिक गंभीर रूप ले सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम

भोपाल | स्वदेश न्यूज़ | 15 मार्च 2026मध्यप्रदेश में मौसम एक बार

15 मार्च 2026 का राशिफल

♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन