आज का राशिफल (18-10-2025): जानिए किस राशि का दिन रहेगा शुभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल (18-10-2025): जानिए किस राशि का दिन रहेगा शुभ

आज का दिन किसके लिए भाग्यशाली रहेगा और किसे संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत है इसका जवाब छिपा है आपके राशिफल में। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या असर डालने वाली है, आइए जानते हैं।
मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए कैसा रहेगा 18 अक्टूबर 2025 का दिन, धन, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए कानूनी मामलों में लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी खुश रहेंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा, बस दूसरों के मामले में दखल देने से बचें।

वृषभ राशि

बिजनेस में आज बढ़िया लाभ मिलेगा। पुरानी गलती से सीखने का समय है। संतान की संगति को लेकर चिंता संभव है। सेहत को नजरअंदाज न करें।

मिथुन राशि

माता-पिता के साथ समय बीतेगा और घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी से कोई पुरानी बात उजागर हो सकती है, जिससे मन व्यथित रहेगा।

कर्क राशि

परिवार में विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी। रोजगार को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। पिता से जरूरी बात पर चर्चा करें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक चिंता से बचें।

कन्या राशि

घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान के साथ प्रेम और निकटता बढ़ेगी। किसी काम के लिए लोन लेने की संभावना है जो आसानी से मिल सकता है।

तुला राशि

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। अतिथि आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कामों को टालने से नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कुछ अनिवार्य खर्च परेशान कर सकते हैं। किसी पुरस्कार या सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेगा।

धनु राशि

आवश्यकताओं की पूर्ति होगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की तरक्की देखकर गर्व महसूस करेंगे। धन निवेश से लाभ संभव है।

मकर राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। विरोधियों से दूरी बनाए रखें, वरना नुकसान संभव है।

कुंभ राशि

नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। मां की सेहत पर ध्यान दें।

मीन राशि

आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। खर्च बढ़ने से तनाव रहेगा। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में