दिल्ली के करोल बाग में विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत – लापरवाही के गंभीर आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, शुक्रवार शाम दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस खौफनाक हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें एक यूपीएससी की तैयारी कर रहा छात्र भी शामिल है। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि बिल्डिंग में आग बुझाने और बाहर निकलने का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं था


धुएं से भरी बिल्डिंग, लिफ्ट में फंसा छात्र

घटना के दौरान बिल्डिंग की बिजली चली गई, और 25 वर्षीय छात्र कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह लिफ्ट में फंस गया। धुएं से दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, एक और अधजला शव भी पुलिस ने बरामद किया है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

धीरेंद्र के भाई रजत सिंह ने बताया, “शाम करीब 6:54 बजे मेरे भाई का फोन आया। उसने कहा कि वो लिफ्ट में फंसा है और यहां बहुत धुआं है। मैंने तुरंत पुलिस और मार्ट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वहां कोई नहीं था। स्टाफ बिजली बंद कर भाग चुके थे।” रजत ने मार्ट प्रबंधन और पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।


आग बुझाने में भारी मुश्किलें: बाहर से तोड़नी पड़ी दीवार

फायर ब्रिगेड को शाम 6:44 बजे सूचना मिली। जब टीम मौके पर पहुंची, तब बिल्डिंग बेसमेंट से लेकर तीसरी मंजिल तक आग की चपेट में थीतेल, घी और ज्वलनशील सामान की वजह से आग और तेजी से फैली। फायर ऑफिसर एम.के. चटोपाध्याय ने बताया कि सीढ़ियों और वैकल्पिक मार्गों पर भारी मात्रा में स्टोर का सामान रखा था, जिससे आग बुझाने का कार्य और भी मुश्किल हो गया। अंततः टीम को बाहर से दीवार तोड़कर अंदर जाना पड़ा।


सवालों के घेरे में विशाल मेगा मार्ट की सुरक्षा व्यवस्था

फायर विभाग ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। बिल्डिंग में न तो फायर एग्जिट खुला था, न ही कोई वेंटिलेशन सिस्टम सक्रिय था, जिससे अंदर धुआं भर गया और लोगों के लिए बचना मुश्किल हो गया।


पुलिस और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, जांच जारी

मृतक के परिजनों ने विशाल मेगा मार्ट के स्टाफ और पुलिस दोनों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है। करोल बाग थाने में सुबह 10 बजे परिजनों को बुलाकर शिकायत ली गई। पुलिस अब CCTV फुटेज, स्टाफ से पूछताछ और बिल्डिंग के लाइसेंस दस्तावेजों की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा सत्र में गरमाई राजनीति TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा