दो साल पुराने विवाद को लेकर दिन-दहाड़े युवक की बेल्ट से पिटाई, पापा बुलवाकर पैर भी छुआये, पुलिस ने किया मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Pratap Singh Bhagel

मुरैना: आज दोपहर से सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पकड़कर लात-घुसे व बेल्ट से पिटाई कर रहे है। वीडियो दिमनी थाना क्षेत्र स्थित बडेपुरा गांव का है। इसमे आरोपी तथा फरियादी युवक आपस मे रिश्तेदार है। झगड़े की बजह दो साल पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार आज दोपहर से सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पड़ताल के दौरान पता चला कि,  यह वीडियो दिमनी थाना क्षेत्र स्थित बडेपुरा गांव का है। बताते है कि, बडेपुरा गांव निवासी सोनू  सखबार की बहन की शादी दो साल पहले हुई थी। इस शादी में किसी बात को लेकर सोनू का झगड़ा दूल्हे के मामा के लड़के से हो गया था। उस समय रिश्तेदारों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करवा दिया था।  विगत 2 अक्टूबर को माता विसर्जन के दिन पीड़ित युवक अचानक बडेपुरा गांव पहुंच गया था। यहां पर अस्पताल के पास उसकी मुलाकात सोनू सखबार से हो गई। सोनू ने देखते ही उससे गालियां देना शुरू कर दिया। पीड़ित ने उसका विरोध किया तो सोनू तथा उसके दोस्त युवक को खींचकर बीहड़ में ले गए। यहां पर उन्होंने लात-घूसे तथा बेल्टों से जमकर उसकी पिटाई की। इस दौरान आरोपी तथा उसके दोस्त ने पापा बुलवाते हुए पीड़ित से अपने पैर भी छुआये। इसके साथ ही आरोपियों ने धमकी दी कि,  यदि थाने में शिकायत दर्ज कराई तो अंजाम बहुत वुरा होगा। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी सुरेन्द्र पाल डाबर का कहना है कि, दो साल पहले हुए विबाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की मारपीट कर दी है। वीडियो की पड़ताल करने के बाद दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष आपस मे रिश्तेदार है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक