,

मुंबई: आतंकी हमले के बाद भारत ने क्यों नहीं किया पाकिस्तान पर हमला? पी. चिदंबरम का बड़ा खुलासा

Mumbai: Why didn't India attack Pakistan after the terrorist attack? P. Chidambaram's major revelation.

by: vijay nandan

दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने इस हमले में 175 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। उस वक्त देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की मांग उठ रही थी। लेकिन भारत ने युद्ध का रास्ता क्यों नहीं चुना, इसका जवाब अब पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने दिया है।

अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण नहीं हुई कार्रवाई

चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में बताया कि उस समय सरकार ने पाकिस्तान पर सैन्य जवाब देने पर गंभीरता से विचार किया था। यहां तक कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ इस मुद्दे पर चर्चा भी हुई थी। लेकिन अमेरिका सहित कई बड़े देशों के दबाव की वजह से भारत ने संयम दिखाया।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस समेत कई वैश्विक नेताओं ने भारत सरकार से साफ कहा था कि किसी भी हाल में युद्ध शुरू न करें। यही कारण था कि सैन्य कार्रवाई को रोक दिया गया।

‘बदले की कार्रवाई का विचार था’

पूर्व गृह मंत्री ने स्वीकार किया कि उनके मन में बदले की कार्रवाई का विचार आया था, लेकिन विदेश मंत्रालय और भारतीय विदेश सेवा (IFS) की सलाह पर संयम बरतना पड़ा। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया दिल्ली पर दबाव बना रही थी कि युद्ध मत शुरू करो।”

बीजेपी का पलटवार

चिदंबरम के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ा रुख अपनाया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर चिदंबरम के बयान को साझा करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह उस समय की सरकार की कमजोरी को दर्शाता है और भारत को अंतरराष्ट्रीय दबाव में झुकना पड़ा।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…