,

UP: बहन कर रही थी केक का इंतजार, मिली भाई के मौत की खबर, जानिए क्या है पूरा मामला

UP News

बहन माही के बर्थडे पर बड़ा भाई अमन केक लाने के लिए रविवार की रात आठ बजे घर से निकला था। रात दस बजे तक भाई के घर नहीं आने पर बहन ने उसे फोन किया। तब अमन ने उसे शराबी युवकों से नोकझोंक होने की जानकारी दी और कहा कि कुछ देर में केक लेकर आ जाएगा। बहन घर पर केक का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसे भाई की माैत की खबर मिली। माही अपनी मां निर्मला के साथ रात साढ़े 11 बजे लोकोशेड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची जहां अमन को भर्ती किया गया था जैसे ये पहुंचे तब तक उसे मृत घोषित कर दिया था।

इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध होने लगीं। पुलिस ने अमन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमन के पिता योगेंद्र ने बताया कि उनका बेटा क्रिप्टो ट्रेडिंग का काम करता था। रविवार को वह पटना से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन लेकर दिल्ली जा रहे थे।

बरेली पहुंचने पर एक रिश्तेदार ने फोन कर बेटे के हादसे में घायल होने की जानकारी दी। देर रात दो बजे वह मुरादाबाद स्टेशन पहुंचे तो बेटे के मौत की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था।

इकलाैते बेटे की माैत से वह आहत दिखे। सोमवार शाम को शव घर पहुंचेने पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

मृतक अमन कुमार प्रजापति की बड़ी बहन सोनी इंग्लैंड में एक कंपनी में नाैकरी करती हैं। छोटे भाई की माैत की सूचना मिलने पर वह इंग्लैंड से भारत के लिए रवाना हो गईं। बहन के आने पर मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार होगा।

लोको पायलट योगेंद्र कुमार प्रजापति की दो बेटियों के अलावा अमन इकलाैता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत से मां निर्मला प्रजापति और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

थार से मिलीं शराब की बोतलें
घटना के समय अनमोल के अलावा गाड़ी में उसके दो दोस्त लाजपतनगर निवासी सुकेत खन्ना और रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी दिव्य चाैधरी भी थे। घटना के समय तीनों नशे में धुत थे। थार गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

गाड़ी में शराब की बोतलें मिली हैं। लोगों का कहना है कि घटना से पहले थार चालक अनमोल अरोड़ा कुछ और कार चालकों से रेस लगा रहा था। थार चालक बेकाबू तरीके से गाड़ी चला रहा था।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…