,

इंदौर: पार्षद अनवर कादरी समेत 7 पर फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति बेचने का मामला दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: खजराना क्षेत्र में पार्षद अनवर कादरी और उनके छह साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने जौहरा बी नाम की महिला की संपत्ति का फर्जी दस्तावेज बनाकर सौदा किया। यह मामला लगभग 20 साल पुराना है।

आरोपियों की सूची

खजराना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनवर कादरी के साथ ही समीना बी उर्फ किरण, साजिद खान, मोहम्मद फारुख, सईद मोहम्मद, शादाब खान और जहूर मोहम्मद को आरोपी बनाया है।

फर्जी दस्तावेज के जरिए संपत्ति का सौदा

शिकायत के अनुसार, जौहरा बी की किरायेदार समीना बी उर्फ किरण ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी मुख्तारनामा (अधिकार पत्र) तैयार कराया। इसके आधार पर अनवर कादरी ने 1 नवंबर 2006 को संपत्ति की रजिस्ट्री कराई और बाद में इसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।

घर और दस्तावेजों का दुरुपयोग

जौहरा बी ने बताया कि उनका मकान उनके माता-पिता का था, जो अब मृतक हैं। शादी के बाद वह लंबे समय तक घर पर नहीं रह सकी। इस दौरान आरोपियों ने मकान से मूल दस्तावेज निकालकर उनका दुरुपयोग कर फर्जी कागजात तैयार किए।

शिकायत और पुलिस कार्रवाई

जौहरा बी ने कई वर्षों तक इस मामले की शिकायत पुलिस में की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अंततः लगातार शिकायतों और महिला की अपील के बाद कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में