पटना एम्स में हड़ताल: डॉक्टरों ने ठप की OPD और इमरजेंसी सेवाएं, जानिए कारण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पटना | आज पटना एम्स में चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। यहां के रेजिडेंट डॉक्टरों ने एकदिवसीय हड़ताल का एलान किया है। सुबह 9 बजे से ही आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) और इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गईं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्यों की गई हड़ताल?

इस हड़ताल की मुख्य वजह एक अप्रिय घटना है, जिसमें बिहार के शिवहर से विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह और उनके सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने अस्पताल परिसर में जबरन घुसकर सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट की और रेजिडेंट डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल परिसर में हथियार भी लहराए।

RDA ने जताई नाराज़गी

पटना एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए विरोधस्वरूप आज की हड़ताल का निर्णय लिया। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल एक संवेदनशील स्थान है और इस तरह की घटनाएं न केवल स्वास्थ्य सेवा को बाधित करती हैं, बल्कि डॉक्टरों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती हैं।

NAFORD का समर्थन

NAFORD, जो कि देशभर के एम्स और INI संस्थानों में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों का एक राष्ट्रीय संगठन है, उसने पटना एम्स के डॉक्टरों के आंदोलन को समर्थन दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संगठन ने लिखा – “हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो। डॉक्टरों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यह सिर्फ डॉक्टरों पर हमला नहीं है, यह पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर हमला है।”

एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

घटना के बाद एम्स प्रशासन ने विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी और दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ फुलवारी शरीफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी।

क्या है NAFORD?

NAFORD (National Federation of Resident Doctors) एक ऐसा संगठन है जो देशभर के AIIMS और Institute of National Importance (INI) संस्थानों के रेजिडेंट डॉक्टरों के हितों की रक्षा और आवाज उठाने का काम करता है। यह संगठन स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा, कार्य की शुचिता और डॉक्टरों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और

Khargone: कल जो कहा… आज वो किया, CM डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

Khargone: किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Tumbbad 2 की रिलीज़ डेट घोषित: सोहम शाह की लोक-हॉरर फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Tumbbad 2 : बहुचर्चित फिल्म तुम्बाड के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज़

IPL 2026 में नया इतिहास , हैदराबाद ने मुंबई को हराकर रचा रिकॉर्ड

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. धार में दर्दनाक हादसा:

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की 10 प्रमुख खबरें

1. नई औद्योगिक नीति से निवेश में तेजी CG TOP 10: राज्य

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 30 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन आध्यात्मिक और आर्थिक दृष्टि से