जयपुर: सांप के डसने पर युवक अस्पताल पहुंचा, बैग से निकाला जिंदा सांप, कहा – “इसी ने काटा है, अब इलाज करो!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ हॉस्पिटल स्टाफ बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है। एक युवक काले बैग में जिंदा सांप लेकर अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा और वहां मौजूद डॉक्टरों से कहा – “इसी सांप ने मुझे काटा है, अब मेरा इलाज करो।”

यह अजीबोगरीब वाकया राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।


बैग से निकाला सांप, मचा अफरा-तफरी

घटना कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़ा है। उसकी पीठ पर एक काला बैग टंगा है, जिसमें से वह एक जीवित सांप निकालता है। यह देखकर वहां मौजूद मरीज, परिजन और मेडिकल स्टाफ दंग रह जाते हैं।

युवक ने दावा किया कि उसी सांप ने उसे डंसा है, इसलिए वह उसे इलाज के सबूत के तौर पर साथ लाया है।


डॉक्टर बोले – भर्ती कर इलाज किया, सांप को ले गए परिजन

अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने बताया कि युवक को सांप ने काटा था और वह खुद अस्पताल पहुंचा। उसे तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉ. मंगल के अनुसार, युवक के साथ जो लोग आए थे, वे सांप को अस्पताल परिसर से बाहर ले गए थे ताकि और हड़कंप न मचे।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने युवक की हिम्मत की सराहना की, तो कुछ ने सवाल उठाया कि कोई कैसे इतने जोखिम के साथ जहर से भरा जीव अपने बैग में रखकर अस्पताल पहुंच सकता है।


क्या थी युवक की मंशा?

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि युवक की मंशा सांप को पकड़ कर लाने की क्या थी –

  • क्या वह डॉक्टरों को यह दिखाना चाहता था कि किस प्रजाति के सांप ने डसा है?
  • या फिर वह केवल सचेत करने के लिए यह कदम उठा बैठा?

फिलहाल, युवक की हालत ठीक बताई जा रही है और अस्पताल प्रशासन ने लोगों से ऐसे खतरनाक जीवों को लेकर अस्पताल परिसर में न आने की सख्त हिदायत दी है।

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और