,

भाई ने की भाई की हत्या, तमनार पुलिस ने 24 घंटे में किया आरोपी को गिरफ्तार

Brother killed brother, Tamnar police arrested the accused within 24 hours

संवाददाता: भूपेंद्र रायगढ़

रायगढ़, 3 जून — जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठरापाली में आपसी विवाद ने खून का रूप ले लिया, जब एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान ओमप्रकाश कुर्रे के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके छोटे भाई अजय कुर्रे उर्फ पिंटू ने की। पारिवारिक विवाद के दौरान अजय ने घर में रखे चटनी पीसने वाले लोढ़ा (पत्थर) से ओमप्रकाश के सीने पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही तमनार थाना प्रभारी आर्शीवाद राहटगांवकर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर टीम के साथ घटनास्थल ग्राम कठरापाली पहुंचकर शव का पंचनामा किया। शव मृतक के ही घर से बरामद हुआ। मौके पर मौजूद ग्रामीण सुरेश रात्रे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बीती रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई थी, जो गाली-गलौच और मारपीट में बदल गई। पूछताछ में आरोपी अजय ने स्वीकार किया कि वह शराब के नशे में था और आपसी झगड़े के दौरान उसने गुस्से में आकर लोढ़ा से वार कर अपने भाई की जान ले ली।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर (लोढ़ा) को भी बरामद कर लिया है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 111/2025 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(क), BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

यह हृदयविदारक घटना पारिवारिक कलह और नशे की लत से उपजे विनाशकारी परिणामों की एक और बानगी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…