,

अंतागढ़ में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

- Advertisement -
Ad imageAd image
A grand tricolor procession was taken out in Antagarh

रिपोर्टर: जावेद खान

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीर सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम कोंदागांव में आज क्षेत्रीय विधायक विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा देश की सैन्य शक्ति और शहीदों के सम्मान में निकाली गई, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और भारतीय सेना को सम्मान देना रहा।

इस तिरंगा यात्रा का आयोजन हाल ही में संपन्न हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में किया गया। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाक समर्थित आतंकियों ने देश के सैलानियों की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया, जिसमें भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

इस ऐतिहासिक ऑपरेशन के बाद युद्ध जैसे हालात जरूर बने, लेकिन भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमता और साहस के सामने पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। इसी गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने और सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

अंतागढ़ नगर पंचायत सहित पूरे ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में 23 मई तक तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सिर्फ एक प्रतीकात्मक यात्रा नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और नागरिक चेतना को मजबूत कर रहा है।

आज की इस यात्रा में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और ‘जय हिंद’, ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से अंतागढ़ की धरती ने यह स्पष्ट कर दिया कि देश की सेना के सम्मान में पूरा क्षेत्र एकजुट है, और हर नागरिक भारत की अखंडता व संप्रभुता के लिए हमेशा तत्पर है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की