,

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीएम मोहन यादव: “प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं”

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी अड्डों पर किए गए सफल हमले — जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है — की देशभर में प्रशंसा हो रही है। यह नाम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित किया गया था। इस ऑपरेशन को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है और इसे सेना की अद्भुत वीरता का प्रमाण बताया है।

“जो पीएम मोदी कहते हैं, वो करके दिखाते हैं”

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बयान में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर इसका ताज़ा उदाहरण है।” उन्होंने इस सफल सैन्य अभियान के लिए प्रधानमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पूरा देश के लिए गर्व का क्षण है।

“सेना ने दिखाई दुर्गा जैसी शक्ति”

सीएम यादव ने भारतीय सेना की तुलना शक्ति की प्रतीक ‘जगदंबा’ से करते हुए कहा, “हमारी सेना दुर्गा के स्वरूप की तरह है, जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। पाकिस्तान के जिन आतंकी ठिकानों पर प्रहार किया गया, वह केवल जवाब नहीं बल्कि सटीक चेतावनी है।”

“सिंदूर पर उठी निगाह का जवाब दिया गया”

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का नाम अपने आप में संदेश देता है — “जो भारत की बेटियों के सिंदूर पर बुरी नज़र डालते हैं, उन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा। सेना ने इस अभियान से यही संदेश दिया है कि भारत अब चुप नहीं बैठता।”

प्रधानमंत्री को दी बधाई

सीएम ने अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जो भारत की ओर गलत इरादे से देखेगा, वह बच नहीं पाएगा। आज हमने उसका परिणाम भी देख लिया। मैं प्रधानमंत्री को इस निर्णायक कार्रवाई के लिए दिल से बधाई देता हूं।” उन्होंने रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और समूचे देशवासियों को भी इस एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया।

“मध्य प्रदेश पूरी मजबूती से पीएम मोदी के साथ”

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा, “हम सब प्रधानमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। यह ऑपरेशन 56 इंच के सीने वाले नेतृत्व की ताकत का प्रतीक है। बिना किसी नागरिक को नुकसान पहुँचाए आतंक के अड्डों को नष्ट करना भारतीय सेना की कुशलता का प्रमाण है। यह हम सबके लिए गौरव का विषय है।”

ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का वह चेहरा: जानिए कर्नल सोफिया का MP से क्या है नाता?

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…