LoC पर भारतीय सेना के जवाबी एक्शन से घबराया पाकिस्तान, सैनिकों ने बंकरों में ली शरण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारतीय सेना की सख्त प्रतिक्रिया और केंद्र सरकार के आक्रामक रुख से पाकिस्तान पूरी तरह दहशत में है। सीमा पर बार-बार संघर्षविराम के उल्लंघन के बाद अब पाकिस्तान के सैनिक अपने बंकरों में छिप गए हैं। एक्सक्लूसिव तस्वीरों में यह साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी बंकरों से झंडे तक हटा लिए गए हैं।

पाक सेना की बंकरों में सिमटी मौजूदगी

भारत के आक्रामक रुख और सैनिक कार्रवाई की आशंका से पाकिस्तान की सेना ने अपने अधिकतर जवानों को बंकरों में सीमित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, अब एक-एक बंकर में केवल 1 से 2 सैनिक ही मौजूद हैं। इतना ही नहीं, बंकरों के ऊपर से पाकिस्तानी झंडे भी हटा लिए गए हैं ताकि उन्हें टारगेट बनने से बचाया जा सके।

स्थानीय नागरिकों का ‘मानव ढाल’ की तरह इस्तेमाल

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तानी सेना बंकरों के आसपास स्थानीय नागरिकों को जानबूझकर तैनात कर रही है ताकि उन्हें मानव ढाल की तरह इस्तेमाल किया जा सके। भारत के स्पष्ट और कठोर संदेश के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।

भारत की सैन्य तैयारी और प्रधानमंत्री का निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उन्होंने सशस्त्र बलों को यह निर्णय लेने की पूर्ण स्वतंत्रता दी कि जवाबी कार्रवाई कब और कैसे की जाए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा से जुड़ी किसी भी योजना को अंजाम देने के लिए सेना को ‘ऑपरेशनल फ्रीडम’ दी गई है।

लगातार हो रही उच्चस्तरीय बैठकें

पहले कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की बैठक हुई, फिर राजनीतिक मामलों और आर्थिक मामलों की समितियों की बैठकें भी बुलाई गईं। इन बैठकों में सुरक्षा, विदेश नीति और आर्थिक रणनीति पर गहन चर्चा हुई, जो बताता है कि केंद्र सरकार पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर और सक्रिय है।

पाकिस्तान का डर और खुफिया अलर्ट

पाकिस्तान की ओर से यह दावा किया गया है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इस “विश्वसनीय खुफिया जानकारी” का हवाला देकर पाकिस्तान खुद को तैयार बता रहा है, लेकिन उसकी सेना की स्थिति और बंकरों में छिपे जवानों की तस्वीरें उसकी घबराहट को उजागर कर रही हैं।

पहलगाम हमला: 26 निर्दोषों की जान गई

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कड़ा बयान देते हुए कहा था कि भारत हमले में शामिल एक-एक आतंकी और उनके मददगारों को खोज निकालेगा और सख्त सजा देगा। उन्होंने कहा, “हम दुनिया के किसी भी कोने तक उनका पीछा करेंगे।”

विजय दिवस परेड में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, भारत की ओर से राजनाथ सिंह करेंगे प्रतिनिधित्व..यह भी पढ़े

गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत! 1 मई से कितना सस्ता हुआ आपके शहर में?

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच, कल भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस

IPL Match Raipur: मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बहाया

भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

CDS: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में दो सिस्टम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 9 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक