स्व. मनोहर सिंह के परिजन को मिलेगी शासकीय नौकरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Late Manohar Singh's family will get government job: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बीते दिन मंदसौर में हुई दुर्घटना में स्वयं की जान की परवाह न करते हुए 4 लोगों के प्राणों की रक्षा करने वाले बहादुर स्व. मनोहर सिंह के परिजन को शासकीय नौकरी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनका मरणोपरांत सम्मान भी करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर निवासी श्री मनोहर सिंह ने अपनी बहादुरी दिखाकर 4 लोगों की जान बचाई। उन्होंने मिसाल कायम की कि आज भी मानवता जिंदा है। इस तरह की बहादुरी से दूसरे लोगों को प्रेरणा मिलती है, जो मानवता की रक्षा के लिये अपनी जान की बाजी लगाते हैं। मध्यप्रदेश सरकार ऐसे सभी लोगों को नतमस्तक होकर प्रणाम करती है। इस तरह की बहादुरी और वीरता दिखाने वालों को सम्मान देने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गहरे कुएँ में कार गिर जाने से 12 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गयी। स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिये गये हैं।

PM नहीं भगवान, सवाल पूछना गुनाह? पहलगाम हमले पर सियासी आग में जल रही लोकगायिका नेहा

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी