,

कोचिंग सेंटर संचालक पर छात्रा ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस में मामला दर्ज, आरोपी फरार

रिपोर्टरः दानवीर सिंह- अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

मुरादाबाद: जनपद मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर एक दलित छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि संचालक शुभम ठाकुर न सिर्फ उसे अश्लील संदेश भेजता था, बल्कि उसके साथ कई बार छेड़छाड़ भी कर चुका है। यही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि वह जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल करता था। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।

छात्रा ने बताया कि वह पिछले चार महीने से बिलारी स्थित गुरुकुल कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रही थी। कोचिंग संचालक शुभम ठाकुर (जिसे कुछ छात्र शिवम ठाकुर भी कहते हैं) उस पर लगातार गलत निगाह रखे हुए था। जब स्थिति असहनीय हो गई तो छात्रा ने समझदारी दिखाते हुए आरोपी के आपत्तिजनक मैसेज और व्यवहार को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

परिवार से की शिकायत, पुलिस में दी तहरीर

शुभम ठाकुर की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने अपने पिता को सारी बात बताई। इसके बाद वे दोनों सीधे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सोनाली मिश्रा और थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा तत्काल पुलिस बल के साथ कोचिंग सेंटर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

राजनीतिक संबंधों की भी चर्चा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी शुभम ठाकुर एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इस वजह से अब इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप की संभावना भी जताई जा रही है।

अन्य छात्राओं ने भी लगाए गंभीर आरोप

इस घटना के बाद कई अन्य छात्राओं ने भी आगे आकर आरोप लगाए हैं कि शुभम ठाकुर पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। कुछ छात्राओं ने बताया कि वह जानबूझकर दलित और मुस्लिम छात्राओं को निशाना बनाता था और उन्हें आपत्तिजनक संदेश भेजता था।

अवैध कोचिंग सेंटरों पर उठे सवाल

इस पूरे प्रकरण के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि इलाके में अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों की जांच क्यों नहीं की जा रही। सूत्रों का कहना है कि कई ऐसे कोचिंग सेंटर बिना किसी पंजीकरण और निगरानी के चल रहे हैं।

एएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एएसपी सोनाली मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करेगी।

Vi नेटवर्क ठप: दिल्ली, मुंबई सहित भारत में सिग्नल और इंटरनेट डाउन…यह भी पढ़े

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…