प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूली के आरोप: ग्राम सचिव का ट्रांसफर, पर क्या यहीं खत्म होगी कार्रवाई?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः अनमोल श्रीवास्तव

अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

उन्नाव: उन्नाव जिले के गंज मुरादाबाद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत असायस में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गांव के लोगों ने ग्राम सचिव प्रमोद कुमार सिंह पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने आवास स्वीकृति के बदले पैसे की मांग की थी।

स्वदेश न्यूज़ ने उठाई आवाज़

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब स्वदेश न्यूज़ चैनल ने इस खबर को विशेष रूप से प्रमुखता से दिखाया। रिपोर्ट सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। मुख्य विकास अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम सचिव प्रमोद कुमार सिंह का तबादला कर दिया।

ट्रांसफर से नहीं रुके सवाल

हालांकि सचिव का ट्रांसफर कर दिया गया है, लेकिन इस कार्रवाई से ग्रामीणों की नाराज़गी और सवाल खत्म नहीं हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आरोप इतने गंभीर हैं, तो सिर्फ ट्रांसफर पर्याप्त नहीं है। उनका यह भी सवाल है कि क्या आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी या मामला यहीं दबा दिया जाएगा।

क्या आगे होगी सख्त जांच?

अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि प्रशासन इस मामले में कितनी गहराई से जांच करता है। क्या वसूली के आरोपों की सच्चाई सामने लाने के लिए कोई विस्तृत जांच समिति गठित की जाएगी? या फिर यह मामला केवल एक औपचारिक ट्रांसफर तक सीमित रह जाएगा?

गांव वालों का साफ कहना है कि यदि दोष साबित होता है तो सिर्फ स्थानांतरण नहीं, बल्कि विधिक कार्यवाही होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

17 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में सफलता और धन लाभ के शुभ योग…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल

Haridwar में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा टकराव

Haridwar: चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में

Gold Silver Price Today: 10 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, सोना भी ₹8 हजार टूटा; जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच

Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले

Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Ambikapur Road Accident: भीठीकला बना फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट Ambikapur Road

Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja: भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए बुधवार का दिन

TMC में बढ़ा सियासी संकट, सांसदों की नाराजगी के बीच दिल्ली कार्यालय पर भी मंडराया खतरा

TMC: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों लगातार राजनीतिक