,

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की जताई जा रही आशंका

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टरः प्रवीण पटेल

सोनभद्र ज़िले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिघुल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दिनेश यादव (पुत्र प्रेमचंद यादव) के रूप में हुई है, जो पेशे से एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, दिनेश यादव का शव उसके नए मकान के पीछे संदिग्ध अवस्था में पाया गया। परिजनों के अनुसार, वह रात में अपने पुराने घर से खाना खाकर सोने के लिए नए मकान पर गया था, जहां सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में मिला।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि परिजन और ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और दहशत का माहौल है।

1.8 करोड़ के बजट में भी गुरुग्राम में 3BHK नहीं! नेटिजन्स ने बढ़ते हाउसिंग संकट पर दी ये प्रतिक्रिया…यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख