,

कोरबा ब्रेकिंग: 60 फीट ऊंची पानी टंकी से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत

Korba Breaking: Laborer dies a painful death after falling from a 60 feet high water tank

स्थान: कोरबा | थाना: कटघोरा | गांव: सिंघिया

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में 60 फीट ऊंची निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश्वर शर्मा (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार राज्य के सहारनपुर जिले के वासुदेव गांव का रहने वाला था और मिस्त्री का कार्य कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन पानी टंकी में कार्यरत महेश्वर शर्मा रात को खाना खाने के बाद पानी टंकी के ऊपर ही सो गया था। सुबह जब साथी मजदूरों ने उसे नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की गई। कुछ देर बाद उसका शव टंकी के नीचे पड़ा मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि नींद में असंतुलित होकर वह टंकी से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना दुर्घटना थी या लापरवाही का परिणाम।

इस घटना ने श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के लिए सुरक्षा इंतजाम न होना एक गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: कर्क राशि वालों की यात्रा, मेष से मीन तक जानें आज का भविष्य

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…