,

मथुरा में सनसनी: सट्टा कारोबारी की धमकी से तंग युवक ने खुद को लगाई आग

Sensation in Mathura: A young man, fed up with the threats of a betting dealer, set himself on fire

CCTV में कैद दिल दहला देने वाला दृश्य

Report: Khanna Saini, BY: Vijay Nandan

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सट्टा कारोबारी की धमकियों से परेशान एक युवक ने खुद को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। यह घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की मथुरा गेट चौकी अंतर्गत गौरा नगर कॉलोनी की है, जिसे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक पर सट्टे का भारी कर्ज था और एक दबंग सट्टा कारोबारी द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। मानसिक दबाव में आकर युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। यह भयावह दृश्य कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो घटना की गंभीरता को बयां कर रहा है।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई और युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक इलाज के बाद, युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे आगरा रैफर कर दिया गया है।

स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं परिजनों ने आरोपी सट्टा कारोबारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इस सनसनीखेज घटना ने न सिर्फ इलाके में हड़कंप मचा दिया है बल्कि सट्टा कारोबार के खतरनाक असर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

आज का राशिफल: 10 अप्रैल 2025 – किस राशि वालों का चमकेगा भाग्य?

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…