,

अयोध्या: लता मंगेशकर चौक पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, 4 गंभीर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ayodhya: Horrific road accident at Lata Mangeshkar Chowk, one dead, 4 serious

अयोध्या – रामनगरी अयोध्या के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र लता मंगेशकर चौक पर आज सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार से आ रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर पहले पुलिस बैरियर से टकराया, फिर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सीधे फुटपाथ पर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में फुटपाथ पर खड़े कई लोग डंपर की चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोग डंपर के नीचे बुरी तरह दब गए। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। घायलों को पहले श्रीराम अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक घायलों को सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से दो की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही आईजी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि डंपर की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।

यह घटना एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं पर सवाल खड़े कर रही है, खासकर उस जगह पर जो अयोध्या में सबसे सुरक्षित और संवेदनशील मानी जाती है।

रिपोर्ट – अयोध्या ब्यूरो

आज का राशिफल: 10 अप्रैल 2025 – किस राशि वालों का चमकेगा भाग्य?

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12