भोपाल: सीएम हाउस में होली का रंगीन उत्सव, सीएम के साथ स्वदेश न्यूज के चैनल हेड ने उड़ाया गुलाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal: Colourful celebration of Holi, Swadesh channel head along with CM threw gulal

BY: Vijay Nandan

भोपाल: मध्य प्रदेश में होली का उत्सव इस बार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सरकारी निवास पर जमकर रंग गुलाल उड़ाया और इस रंगीन पर्व की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रूप से गुलाल उछालकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों के साथ भी होली खेली, जिससे वातावरण और भी रंगीन हो गया। स्वदेश न्यूज के चैनल हेड आर पी श्रीवास्तव भी इस उत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आर पी श्रीवास्तव ने भी मुख्यमंत्री के साथ फूलों से होली खेली और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स्वदेश न्यूज के चैनल हेड आर पी श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के साथ होली खेलते हुए

प्रदेशभर में रहा होली का उल्लास

शुक्रवार सुबह से ही प्रदेशभर में होली का रंगीन माहौल देखने को मिला। लोग रंगों में सराबोर होकर इस पर्व का आनंद लेने में व्यस्त थे। खासकर, मिठाइयों और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू ने इस उत्सव को और भी खास बना दिया। गुजिया, मालपुआ और ठंडाई की बिक्री पूरे राज्य में जोरों पर रही।

होली पर शांति और सौहार्द का संदेश

होली के इस उल्लासपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क था। पुलिस और प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाए। त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। होली 2025 ने पूरे मध्य प्रदेश को रंगों, खुशियों और भाईचारे की भावना से भर दिया। यह पर्व प्रदेशवासियों के लिए एकता, मेल-मिलाप और खुशियों का प्रतीक बना।

ये भी पढ़िए: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परिवार संग मनाई होली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और