,

“कल्कि अवतार” के नाम से दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

उरगा थाना क्षेत्र में हुए रामसिंह कंवर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
हत्या का कारण अवैध प्रेम संबंध

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया नवापारा में रामसिंह कंवर (60 वर्ष) की 23-24 फरवरी की रात धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस जांच और सनसनीखेज खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम सीन को सुरक्षित रखते हुए एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल के पास तीन अलग-अलग जगहों पर “रामसिंह के बेटे जगदीश का नाम”, “कलयुग के कल्कि”, “झूठ बोलना पाप है” जैसी लिखावट मिली, जिससे मामला और रहस्यमयी हो गया।

इसके दो दिन बाद, 26 फरवरी की सुबह, घटना स्थल के सामने एक घर की दीवार पर फिर से एक संदेश लिखा गया—
“अगला टारगेट मोनू, कलयुग के कल्कि, शराब बंद, पकरिया में 5 हत्याएं और होंगी।”

इन संदेशों के कारण पूरे गांव में डर का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उरगा थाना में कैंप किया और जांच को बारीकी से मॉनिटर किया। जांच में सामने आया कि मृतक के पुत्र जगदीश का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था, और उसी महिला का आरोपी के साथ भी संबंध था। जब आरोपी को इस बात का पता चला, तो उसने जगदीश को मारने की योजना बनाई, लेकिन गलती से उसने जगदीश के पिता रामसिंह कंवर की हत्या कर दी

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इस मामले में तेजी से काम किया और अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से गांव में फैली दहशत का अंत हुआ और पुलिस ने इस रहस्यमयी हत्याकांड की गुत्थी सफलतापूर्वक सुलझा ली।

मध्य प्रदेश में फिर दागदार हुई रात: भिंड की बच्ची बनी शिकार..यह भी पढ़े

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को