SP Congress Alliance : मसूद ने कहा – मायावती यदि घर से निकल जाएं तो माहौल बदल देंगी, हम भिखारी थोड़ी हैं तो इंतजार करते रहेंगे
रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
SP Congress Alliance : उत्तरप्रदेश में चुनावी लड़ाई अभी शुरू भी नहीं हुई, लेकिन गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर सियासी रस्साकशी तेज हो गई है… उत्तरप्रदेश में चुनावी मुकाबले से पहले ही विपक्षी गठबंधन के भीतर सियासी घमासान शुरू हो गया है… समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया, तो कांग्रेस ने फैसले पर सवाल उठा दिए… कांग्रेस की नाराजगी सिर्फ उम्मीदवारों की सूची को लेकर नहीं, बल्कि गठबंधन की मर्यादा और आपसी सहमति को लेकर है…
SP Congress Alliance : 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, सपा-कांग्रेस में खींचतान
सपा अपने चुनावी फैसलों के साथ आगे बढ़ना चाहती है, तो कांग्रेस सहमति और हिस्सेदारी की बात कर रही है… ऐसे में सवाल सिर्फ 5 सीटों का नहीं, गठबंधन के भविष्य का है… सवाल उठाया जा रहा है कि जब साथ चुनाव लड़ने की बात है, तो फैसले भी साथ क्यों नहीं हो रहे?… क्या सीट शेयरिंग पर सपा अपनी शर्तें थोप रही है?… क्या कांग्रेस अपने हिस्से और सम्मान को लेकर दबाव बना रही है… क्या दोनों दल समय रहते मतभेद दूर कर पाएंगे, या सीट शेयरिंग की लड़ाई विपक्षी एकता पर भारी पड़ेगी? और क्या सीटों का यह विवाद सपा-कांग्रेस गठबंधन में टूट की पटकथा लिख सकता है ?
SP Congress Alliance : उम्मीदवारों का ऐलान, क्या गठबंधन में टूट की पटकथा ?
उत्तरप्रदेश में विपक्षी एकता की तस्वीर… लेकिन अंदरूनी समीकरणों में उथल-पुथल… समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी… सपा का कदम चुनावी तैयारी के लिहाज से अहम… लेकिन गठबंधन की राजनीति में यही फैसला विवाद की वजह बन गया… कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया कि गठबंधन में एकतरफा फैसले कैसे हो सकते हैं… जब साथ चलने की बात है, तो सहमति से आगे बढ़ना भी जरूरी है… दरअसल सीट शेयरिंग का विवाद सिर्फ सीटों की संख्या तक सीमित नहीं…
SP Congress Alliance : सपा-कांग्रेस में सीटों की जंग, बीजेपी को मिलेगा फायदा
ये दोनों दलों की राजनीतिक ताकत, जनाधार और भविष्य की भूमिका से जुड़ा सवाल है… सपा यूपी में अपने मजबूत आधार के दम पर ज्यादा सीटों पर दावेदारी चाह सकती है… वहीं कांग्रेस भी गठबंधन में अपनी राजनीतिक जमीन और संगठन को कमजोर नहीं पड़ने देना चाहती… कम सीटें स्वीकार करना कांग्रेस के लिए बड़ी सियासी चुनौती है… और ज्यादा सीटों पर सपा का दावा सहयोगियों के बीच असंतोष की वजह…ऐसे में सपा के उम्मीदवारों के एलान के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया बता रही है कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं… कांग्रेस का तर्क है कि गठबंधन में फैसले आपसी सहमति से होने चाहिए…
SP Congress Alliance : 5 सीटों पर सपा का एलान, गठबंधन में घमासन
सियासत में गठबंधन सिर्फ चुनावी गणित नहीं… भरोसे, संवाद और साझेदारी का नाम भी है…अब पांच उम्मीदवारों की सूची छोटी जरूर है, लेकिन इसके सियासी संकेत बड़े हैं… अखिलेश यादव ने एक तरफ अपने मजबूत चेहरों पर भरोसा जताया है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस को भी साफ संदेश दिया है कि सीटों का बंटवारा भावनाओं से नहीं, जीत के गणित से होगा… लेकिन गठबंधन में जीत का गणित तभी बनेगा, जब दोनों दल एक-दूसरे के राजनीतिक सम्मान का गणित भी समझेंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल… क्या सीट शेयरिंग का यह विवाद सिर्फ दबाव बनाने की रणनीति है ?… या सपा-कांग्रेस के रिश्तों में दरार गहरी हो रही है ?… चुनाव से पहले दोनों दलों के लिए अलग-अलग लड़ना नुकसानदेह हो सकता है… लेकिन अगर सीटों पर सहमति नहीं बनी, तो गठबंधन की एकजुटता पर सवाल और तेज होंगे… एक तरफ बीजेपी के खिलाफ साझा लड़ाई का दावा… दूसरी तरफ सीटों पर अलग-अलग दावेदारी… ऐसे में विपक्षी एकता की असली परीक्षा अब बातचीत की मेज पर होगी… लेकिन इससे पहले सपा कांग्रेस के बीच सीटों की जंग पर भाजपा का तंज है…
SP Congress Alliance : गठबंधन की ताकत एकजुटता में होती है… लेकिन जब सीटों पर सहमति ही न बने, तो सवाल सिर्फ चुनावी तालमेल का नहीं, रिश्तों के भविष्य का भी उठता है… यूपी में 5 सीटों का एलान अब सपा-कांग्रेस की एकता की अग्निपरीक्षा बन गया है। क्योंकि उत्तरप्रदेश की राजनीति में गठबंधन का हर फैसला दूर तक असर डालता है… सपा और कांग्रेस दोनों जानते हैं कि एक-दूसरे की जरूरत चुनावी गणित में अहम हो सकती है… लेकिन जरूरत और भरोसे के बीच संतुलन बिगड़ा, तो गठबंधन कमजोर पड़ सकता है… ऐसे में सवाल यही है कि पांच सीटों से शुरू हुई नाराजगी आगे कितनी बढ़ेगी, ये आने वाले फैसले तय करेंगे… क्या दोनों दल मतभेद भुलाकर एक साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे ?… या सीटों की लड़ाई विपक्षी एकता के दावे पर भारी पड़ेगी ?
SP Congress Alliance : मसूद ने कहा – मायावती यदि घर से निकल जाएं तो माहौल बदल देंगी, हम भिखारी थोड़ी हैं तो इंतजार करते रहेंगे।
यूपी में सपा और कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच यूपी के कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि बातचीत पूरी हो जाएगी और एक सम्मानजनक समझौता हो जाएगा, तो हम सबको बता देंगे।”
SP Congress Alliance : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बेहट, सहारनपुर, कैराना, अमरोहा और ललितपुर से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
सपा की ओर से जारी पहली सूची में पांच विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इनमें सहारनपुर जिले की बेहट और सहारनपुर विधानसभा सीट, शामली जिले की कैराना सीट, अमरोहा जिले की अमरोहा सीट और बुंदेलखंड क्षेत्र की ललितपुर विधानसभा सीट शामिल है। पार्टी ने बेहट से उमर अली खान, सहारनपुर से आशु मलिक, कैराना से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को प्रत्याशी बनाया है।
इस सूची की एक खास बात यह भी है कि सपा ने पांच उम्मीदवारों में चार मुस्लिम चेहरों को जगह दी है, जबकि एक महिला उम्मीदवार ज्योति लोधी हैं। इसके अलावा घोषित किए गए पांच नामों में से चार मौजूदा विधायक हैं। पार्टी ने इन चारों विधायकों को उनकी मौजूदा विधानसभा सीट से ही दोबारा उम्मीदवार बनाया है। वहीं, ललितपुर सीट से ज्योति लोधी को मौका दिया गया है।
समाजवादी पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में पांच सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें चार मुस्लिम उम्मीदवारों और एक महिला उम्मीदवार को जगह दी गई है। पार्टी ने बेहट, सहारनपुर, कैराना और अमरोहा में मौजूदा विधायकों को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। वहीं ललितपुर सीट से ज्योति लोधी को टिकट दिया गया है।
पिछले तीन विधानसभा चुनावों के नतीजों पर नजर डालें तो बेहट और सहारनपुर में तीन अलग-अलग दलों ने जीत दर्ज की है। कैराना में 2012 के बाद लगातार दो बार सपा को जीत मिली, जबकि अमरोहा में महबूब अली ने तीनों चुनावों में जीत हासिल की। दूसरी तरफ ललितपुर में 2017 और 2022 में भाजपा ने लगातार जीत दर्ज की।
पांचों सीटों के पिछले तीन चुनावों के सियासी सफर और समीकरणों को विस्तार से समझते हैं।
बेहट विधानसभा सीट: तीन चुनावों में तीन अलग-अलग पार्टियों ने दर्ज की जीत
सपा ने सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। उमर अली खान 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। बेहट विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास देखें तो पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यहां अलग-अलग राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
2012 का विधानसभा चुनाव: साल 2012 में बेहट विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जीत दर्ज की थी। बसपा के उम्मीदवार महावीर सिंह राणा ने कांग्रेस के उम्मीदवार नरेश को 514 वोटों के मामूली अंतर से हराया था। चुनाव में महावीर सिंह राणा को 70,274 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के नरेश को 69,760 वोट हासिल हुए थे। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार उमर अली खान तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 47,366 वोट मिले थे।
2017 का विधानसभा चुनाव: 2017 के चुनाव में बेहट सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार नरेश सैनी ने भाजपा के महावीर सिंह राणा को पराजित किया। नरेश सैनी को 97,035 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के महावीर सिंह राणा को 71,449 वोट हासिल हुए थे। इस तरह 2012 में दूसरे स्थान पर रहने वाली कांग्रेस ने अगले चुनाव में सीट पर कब्जा कर लिया।
2022 का विधानसभा चुनाव: 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बेहट सीट पर जीत दर्ज की। चुनाव में सपा के उमर अली खान ने भाजपा के नरेश सैनी को 37,880 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में उमर अली खान को 1,34,513 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के नरेश सैनी को 96,633 वोट हासिल हुए थे।
इस तरह बेहट सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में 2012 में बसपा, 2017 में कांग्रेस और 2022 में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की। अब 2027 के चुनाव के लिए सपा ने एक बार फिर उमर अली खान को उम्मीदवार बनाया है।
सहारनपुर विधानसभा सीट: बसपा, कांग्रेस और सपा ने दर्ज की जीत
सहारनपुर जिले की दूसरी सीट से समाजवादी पार्टी ने आशु मलिक को उम्मीदवार घोषित किया है। आशु मलिक ने 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस सीट का पिछला चुनावी इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यहां तीन अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
2012 का विधानसभा चुनाव: 2012 में सहारनपुर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की थी। बसपा के उम्मीदवार जगपाल ने कांग्रेस के चंद्रशेखर अब्दुल वाहिद को 17,113 वोटों से हराया था। चुनाव में जगपाल को 80,670 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 63,557 वोट हासिल हुए थे। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल सरफराज खान तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 43,018 वोट मिले थे।
2017 का विधानसभा चुनाव: 2017 में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। कांग्रेस के उम्मीदवार मसूद अख्तर ने बसपा के जगपाल सिंह को 12,324 वोटों से हराया था। मसूद अख्तर को 87,689 वोट मिले थे, जबकि बसपा उम्मीदवार जगपाल सिंह को 75,365 वोट हासिल हुए थे। भाजपा के उम्मीदवार मनोज चौधरी 58,752 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
2022 का विधानसभा चुनाव: 2022 में सहारनपुर सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की। सपा के आशु मलिक ने भाजपा के जगपाल सिंह को 30,745 वोटों से हराया था। आशु मलिक को 1,07,007 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के जगपाल सिंह को 76,262 वोट हासिल हुए थे।
इस तरह सहारनपुर विधानसभा सीट पर 2012 में बसपा, 2017 में कांग्रेस और 2022 में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की। अब सपा ने 2027 के चुनाव के लिए मौजूदा विधायक आशु मलिक को फिर से मैदान में उतारा है।
कैराना विधानसभा सीट: नाहिद हसन ने लगातार दो चुनावों में दर्ज की जीत
शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट भी समाजवादी पार्टी की पहली सूची में शामिल है। पार्टी ने यहां से मौजूदा विधायक नाहिद हसन को फिर से उम्मीदवार बनाया है। कैराना सीट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में गिनी जाती है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों के परिणाम देखें तो यहां भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला देखने को मिला है।
2012 का विधानसभा चुनाव: 2012 के विधानसभा चुनाव में कैराना सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। भाजपा के उम्मीदवार हुकुम सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के अनवर हसन को 19,543 वोटों से हराया था। चुनाव में हुकुम सिंह को 80,293 वोट मिले थे, जबकि बसपा के अनवर हसन को 60,750 वोट हासिल हुए थे। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अय्यूब जंग को 21,267 वोट मिले थे।
2017 का विधानसभा चुनाव: 2017 के विधानसभा चुनाव में कैराना सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की। चुनाव में सपा के उम्मीदवार नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को 21,162 वोटों से हराया था। चुनाव में नाहिद हसन को 98,830 वोट मिले थे, जबकि मृगांका सिंह को 77,668 वोट हासिल हुए थे।
2022 का विधानसभा चुनाव: 2022 में भी समाजवादी पार्टी ने कैराना सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। चुनाव में सपा के नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को लगातार दूसरी बार मात दी। चुनाव में नाहिद हसन को 1,31,035 वोट मिले थे, जबकि मृगांका सिंह को 1,05,148 वोट हासिल हुए थे। इस दौरान जीत का अंतर 25,887 वोटों का रहा।
इस तरह कैराना सीट पर 2012 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2017 और 2022 में लगातार दो बार समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन विधायक चुने गए। अब 2027 के चुनाव में सपा ने एक बार फिर नाहिद हसन को उम्मीदवार बनाया है।
अमरोहा विधानसभा सीट: महबूब अली की लगातार तीन चुनावों में जीत
अमरोहा जिले की अमरोहा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने महबूब अली को उम्मीदवार घोषित किया है। महबूब अली इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। पिछले तीन विधानसभा चुनावों के नतीजे देखें तो अमरोहा सीट पर समाजवादी पार्टी का लगातार दबदबा रहा है। साल 2012, 2017 और 2022 तीनों चुनावों में महबूब अली ने जीत दर्ज की है।
2012 का विधानसभा चुनाव: 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार महबूब अली ने जीत हासिल की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम सिंह को 21,805 वोटों से हराया था। चुनाव में महबूब अली को 60,807 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के राम सिंह को 39,002 वोट हासिल हुए थे।
2017 का विधानसभा चुनाव: 2017 में भी अमरोहा सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा बरकरार रहा। सपा के महबूब अली ने बसपा के नौशाद अली को 15,042 वोटों से हराया था। महबूब अली को 74,713 वोट मिले थे, जबकि नौशाद अली को 59,671 वोट हासिल हुए थे।
2022 का विधानसभा चुनाव: 2022 के विधानसभा चुनाव में महबूब अली ने एक बार फिर जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने भाजपा के राम सिंह को 71,036 वोटों के बड़े अंतर से हराया। महबूब अली को 1,28,735 वोट मिले थे, जबकि राम सिंह को 57,699 वोट हासिल हुए थे।
इस तरह अमरोहा विधानसभा सीट पर पिछले तीनों चुनावों में समाजवादी पार्टी के महबूब अली ने लगातार जीत दर्ज की है। अब पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भी उन्हीं पर भरोसा जताया है।
ललितपुर विधानसभा सीट: भाजपा ने दो बार लगातार दर्ज की जीत
बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर जिले की ललितपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया है। बाकी चार सीटों की तुलना में इस सीट का पिछला चुनावी रिकॉर्ड अलग रहा है। यहां पिछले तीन विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि भाजपा ने 2017 और 2022 में लगातार दो बार इस सीट पर जीत हासिल की।
2012 का विधानसभा चुनाव: 2012 के विधानसभा चुनाव में ललितपुर सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की थी। चुनाव में बसपा के उम्मीदवार रमेश प्रसाद कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) को 11,323 वोटों से हराया था। रमेश प्रसाद कुशवाहा को 79,797 वोट मिले थे, जबकि सपा के गुड्डू राजा को 68,474 वोट हासिल हुए थे।
2017 का विधानसभा चुनाव: 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ललितपुर सीट पर जीत हासिल की। चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रामरतन कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार ज्योति सिंह को 68,255 वोटों से हराया था। चुनाव में रामरतन कुशवाहा को 1,56,942 वोट मिले थे, जबकि ज्योति सिंह को 88,687 वोट हासिल हुए थे।
2022 का विधानसभा चुनाव: 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। चुनाव मे भाजपा के रामरतन कुशवाहा ने बसपा के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) को 1,07,215 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। रामरतन कुशवाहा को 1,76,550 वोट मिले थे, जबकि गुड्डू राजा को 69,335 वोट हासिल हुए थे। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रमेश प्रसाद को 68,597 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे।
इस तरह ललितपुर सीट पर 2012 में बसपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2017 और 2022 में लगातार दो बार भाजपा के रामरतन कुशवाहा विधायक चुने गए। अब 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने इस सीट से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया है।


