,

पत्नी के अवैध संबंध के शक में भिलाई में पति ने कार को उड़ाया बम से, YouTube से कार ब्लास्ट करने बनाया रिमोट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Suspecting wife of having illicit affair, husband blows up car in Bhilai, makes remote from YouTube to blast car

कोहका कुरुद रोड पर मंगलवार की शाम को कार में ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शक था कि बिल्डर का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसे पकड़ने के लिए उसने मोबाइल में फ्लैश टैग एप डाउनलोड किया। इसके बाद उसने यू-ट्यूब से ही बम बनाना सीखा और रिमोट बम बना दिया। इसके बाद मंगलवार की रात को बिल्डर के ऑफिस के बाहर खड़ी कार के नीचे लगाकर उड़ा दिया। इस पूरे मामले का एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने आज खुलासा किया।

बता दें इस मामले में संजय बुंदेला पिता निर्मल बुंदेला निवासी जवाहर नगर भिलाई ने सूचना दी थी। कौशल बिल्डकॉन का ऑफिस इंदू आईटी स्कूल के पास स्थित है। मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास आफिस के सामने खड़ी कार डस्टर सीजी 07 एवी 9990 को किसी विस्फोटक वस्तु से विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस मामले में स्मृति नगर पुलिस ने धारा 324(5) भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

एसपी के निर्देश पर थाना सुपेला, स्मृति नगर चौकी व एसीसीयू की टीम बनाई गई। टीम ने इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले। ऑफिस में काम करने वालों से पूछताछ की गई। पुरानी दुश्मनी व रंजिश रखने वालों के बारे में पता लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज में प्राप्त विडियो के आधार पर संदेही के कद काठी, हुलिया कौशल बिल्डकॉन ऑफिस में कार्यरत अस्सिटेंट मैनेजर पूजा सिंह के पति से मिलता झुलता पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने पूजा सिंह के पति देवेन्द्र सिंह को पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ की। पूछताछ में पहले तो उसने गोल मोल जवाब दिया लेकिन बारीकी से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई बता दी। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि संजय बुंदेला के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। शंक होने पर अपने मोबाइल पर फ्लैश टैग एप डाउनलोड कर पत्नी के मोबाइल में इंस्टाल किया। इसके माध्यम से वह दोनों की बात सुनने लगा। उसे पूरा शक था कि उसकी पत्नी का संजय बुंदेला से अवैश संबंध है।

देवेन्द्र सिंह संजय बुंदेला को डाराना चाहता था। इसके लिए उसने बच्चों के खिलौने वाले रिमोट से यू ट्यूब देखकर टाईगर बम्ब का इस्तेमाल करते हुए रिमोट बम बनाया। इसके बाद मंगलवार को संजय बुंदेला की डस्टर गाडी को ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी के पास से स्कूटी, पांच हजार कैश व मोबाइल जब्त किया गया।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर