Mallikarjun Kharge PM Modi Remark : शालीनता, राजनीति की सारी हदें पार कर रहे कांग्रेसी,कांग्रेस ने बीजेपी को याद दिलाए पुराने दिन
Mallikarjun Kharge PM Modi Remark : पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर हुए कांग्रेस के कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा हुआ.. जब एक शख्स ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के संबोधन के दौरान कहा कि इस तरह की राजनीतिक लड़ाई से प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से नहीं जाने वाले….इस पर खरगे ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी..हंगामा बढ़ने से कुछ लोगों ने शख्स की पिटाई कर दी…जिसके बाद सियासत में घमासान मचा हुआ है…और राजनीति का पारा सातवें आसमान पर है….गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, समेत बीजेपी के दिग्गजों ने कांग्रेस पर हमला बोला…सबने इसे पीएम मोदी और उनके परिवार का अपमान ले जोड़ा है..
Mallikarjun Kharge PM Modi Remark : कांग्रेस ने मोदी के परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके शालीनता और राजनीति की सारी हदें पार कर दी हैं..वहीं जीतन राम मांझी ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है..चिराग पासवान ने टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर माफी की मांग की है…वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और पवन खेड़ा ने बीजेपी पर पलटवार किया.. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को भी उसी भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए, जिसका इस्तेमाल वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ करते हैं..अब सवाल ये है कि क्या खड़गे ने जानबूझकर टिप्पणी की है या विरोध होता देख उनकी जुबान पर पीएम मोदी और उनका परिवार का नाम आया है..सियासत में इस तरह की टिप्पणी के क्या मायने हैं….
read more : Chhattisgarh BJP Smriti Irani : छत्तीसगढ़ की सियासत में घमासान,मिशन 28 पर बीजेपी का मंथन


