Food Safety Inspection: त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई
Food Safety Inspection: त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला भोपाल की टीम लगातार निरीक्षण और नमूना लेने की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भोपाल के न्यू मार्केट स्थित अग्रवाल प्रोविजन स्टोर / अग्रवाल रिच ड्राई फ्रूट्स का निरीक्षण किया गया।
Food Safety Inspection: बादाम का नमूना जांच के लिए लिया
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रतिष्ठान से बादाम का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन का उद्देश्य त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है।
READ MORE : MP Tourism ITB Asia 2026 : सिंगापुर में मध्य प्रदेश पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, विदेशी पर्यटकों को लुभा रही विरासत और गजक


