by: vijay yadav
- मेष (Aries)
काम का दबाव रहेगा, लेकिन शाम तक कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। खर्चों पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है, शांत रहना बेहतर रहेगा। - वृषभ (Taurus)
आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नया प्रोजेक्ट या नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। - मिथुन (Gemini)
आपकी राशि के स्वामी बुध की स्थिति अनुकूल है। बोलने का हुनर काम आएगा – मीटिंग या इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन मेहनत वाला है। - कर्क (Cancer)
भावुकता पर काबू रखें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, उधारी देने से बचें। शाम को दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। - सिंह (Leo)
मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आपके आइडिया की तारीफ होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। - कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए सबसे शुभ है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। नया कुछ सीखने का मौका मिलेगा। - तुला (Libra)
यात्रा का योग बन रहा है। थोड़ी भागदौड़ रहेगी लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। - वृश्चिक (Scorpio)
गुस्से से बचें, नहीं तो बना हुआ काम बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी, कोई पुराना मित्र मदद करेगा। - धनु (Sagittarius)
किस्मत आपका साथ देगी। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। - मकर (Capricorn)
काम ज्यादा, आराम कम। बॉस की अपेक्षाएं बढ़ी हुई रहेंगी। सेहत में थकान और सिरदर्द हो सकता है, पानी ज्यादा पिएं। - कुंभ (Aquarius)
क्रिएटिव काम करने वालों के लिए शानदार दिन है। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन बड़ा फैसला कल पर टालना बेहतर नहीं, आज ही करें। - मीन (Pisces)
घर में मेहमान आ सकते हैं। भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रहेगा। पैसे को लेकर चिंता खत्म होगी।
आज का उपाय: बुधवार है, इसलिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और हरे रंग के कपड़े पहनें – वाणी में मधुरता और काम में स्पष्टता आएगी।
ये भी जानिए : RSS Centenary : पश्चिमी ताकतों के निशाने पर भारत, ‘रिजीम चेंज’ को लेकर किया आगाह, देश में प्रोटेस्ट, फ्रांस, AI, Gen-Z और मुस्लिम, संघ प्रमुख की दशहरा स्पीच की प्रमुख बातें


