Global Anti-Government Protests : 8 देशों में सत्ता के खिलाफ आक्रोश,आखिर क्यों सुलग रहा विरोध ?
Global Anti-Government Protests : दुनिया अनिश्चितता के दौर में फंसी है। भारत समेत कई यूरोपीय देशों में अशांति फैली हुई है। भारत में जहां कॉकरोच जनता पार्टी पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रही है वहीं फ्रांस और इटली जैसे देशों में प्रदर्शन काफी हिंसक हो चुका है। फ्रांस में स्थिति बेकाबू है जहां वामपंथी और शरणार्थियों की भीड़ ने देश को जलाना शुरू कर दिया है। कम से कम आठ ऐसे शक्तिशाली देश हैं जहां इन दिनों प्रदर्शन की आग सुलगी हुई है। फ्रांस और इटली में जनाक्रोश बेकाबू हो चुका है। फ्रांस में प्रदर्शन हिंसक हो चुका है और दुकानों से लेकर अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
Global Anti-Government Protests : हालांकि फ्रांस प्रदर्शन के पीछे वामपंथी कार्यकर्ता शामिल हैं और उन्हें मिडिल ईस्ट से आए शरणार्थियों का समर्थन मिल रहा है। अब इटली से भारत और फ्रांस तक सत्ता के खिलाफ उठती आवाजों को लेकर बड़ा सवाल है। क्या दुनिया के अलग-अलग देशों में जनता की नाराजगी के पीछे एक जैसे कारण हैं ? महंगाई, रोजगार की चिंता, सरकारी नीतियों का विरोध, भ्रष्टाचार के आरोप और सरकारों पर भरोसे का संकट। ये ऐसे मुद्दे हैं जो कई देशों में जन-प्रदर्शनों को हवा दे सकते हैं। लेकिन हर देश में विरोध की वजह एक जैसी नहीं होती। कहीं आर्थिक दबाव बड़ा मुद्दा है, कहीं राजनीतिक असंतोष और कहीं किसी खास सरकारी फैसले के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरते हैं।
Global Anti-Government Protests : इटली से इंडिया और फ्रांस तक… दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों पर उतरते लोग, सरकारों के खिलाफ नारे और व्यवस्था से जवाब मांगती जनता, कहीं महंगाई ने मुश्किलें बढ़ाई हैं, कहीं रोजगार का सवाल है, तो कहीं शिक्षा, चुनावी पारदर्शिता और सरकारी जवाबदेही को लेकर गुस्सा सामने आ रहा है। सवाल है कि क्या दुनिया के अलग-अलग देशों में भड़क रहा यह असंतोष महज संयोग है, या इसके पीछे हैं आर्थिक दबाव और बदलती सामाजिक आकांक्षाएं ? क्या युवा पीढ़ी अब सिर्फ वादे नहीं, नतीजे चाहती है ? और सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या सड़कों पर उठती आवाजें सरकारों की नीतियों में बदलाव ला पाएंगी ?
read more : Daily Garlic Benefits: रोजाना लहसुन की एक कली खाने से क्या होता है? जानें फायदे और सेवन का सही तरीका


