रिपोर्ट- हिमांशु पटेल
Chhattisgarh Liquor Scam : रायपुर, छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं।…राजनांदगांव सांसद और बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय के बयान ने सियासत में गरमाहट ला दी है..पांडेय ने राजीव भवन के निर्माण से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने, प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यालयों को राजसात करने और घोटाले से जुड़े नेताओं को राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने के साथ राजनीतिक मान्यता रद्द करने की मांग उठा दी है..
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले की लड़ाई, पार्टी दफ्तरों तक आई
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस हाईकमान का एटीएम तक बता दिया..बीजेपी सांसद के इस बयान पर कांग्रेस भड़क उठी है..कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के निर्माण का भी हिसाब मांग लिया है.. शराब घोटाले को लेकर शुरू हुई सियासत अब राजीव भवन और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर की फंडिंग तक पहुंच गई है..शराब घोटाले की लड़ाई क्यों पार्टी दफ्तरों तक आई…
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर सियासत में गर्माहट है…बीजेपी और कांग्रेस के बीच की जुबानी जंग पार्टी दफ्तरों तक पहुंच गई है… नया विवाद तब उठा जब बीजेपी के सांसद संतोष पांडे ने शराब घोटाले से भूपेश बघेल समेत तमाम नेताओं के नाम जोड़ते हुए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के निर्माण में हुए खर्च का हिसाब मांग लिया…उन्होंने कहा कि…कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक बंदरबाट हुई है…संतोष पांडेय यहीं नहीं रूके उन्होंने तो कांग्रेस की मान्यता ही खत्म करने की मांग उठा दी…
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले की लड़ाई,पार्टी दफ्तरों तक आई
3200 करोड़ के शराब घोटाले पर फिर सियासी गर्माहट
बीजेपी सांसद संतोष पांडेय के बयान से घमासान
बीजेपी सांसद ने लगाए कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप
सांसद ने मांगा राजीव भवन के खर्च का हिसाब
बोले- कांग्रेस दफ्तर, नेताओं की संपत्ति हो राजसात
भूपेश बघेल को कहा कांग्रेस आलाकमान का ATM
घोटाले से जुड़े नेताओं को पदमुक्त करने की मांग
बीजेपी सांसद के बयान पर कांग्रेस का तगड़ा पलटवार
‘कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से चंदा लेकर बनाया राजीव भवन’
‘बीजेपी ने कैसे खड़ा किया 1 हजार करोड़ का पार्टी दफ्तर’
‘कुशाभाऊ ठाकरे भवन के निर्माण का हिसाब दे बीजेपी’
बात पार्टी के दफ्तर तक पहुंची तो कांग्रेस भी भड़क उठी…कांग्रेस के मीडिया सेल हेड सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि..उनकी पार्टी ने तो कार्यकर्ताओं के चंदे से कार्यालय भवन तैयार किया है…बीजेपी बताए कि..उसने फाइव स्टार दफ्तर बनाने के लिए कहां से पैसा जुटाया है…
Chhattisgarh Liquor Scam : 3200 करोड़ का घोटाला…किस-किस का मुंह काला ?
शराब घोटाले पर सियासत नई नहीं है…बीजेपी शुरू से कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ को एटीएम बनाने के आरोप लगाती रही है…लेकिन अब जब बात दोनों पार्टियों के दफ्तरों तक पहुंच गई है..तो देखना यह होगा कि…दोनों पार्टियां अपने आरोपों को पुष्ट करने के लिए दस्तावेजी प्रमाण भी देती है..या यह लड़ाई जुबानी जमा खर्च तक ही सीमित रहती है.
ये भी जानिए : Chhattisgarh Bus Fare Hike : छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ा, महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा


