,

Jamshedpur Dandiya Festival: जमशेदपुर में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया उत्सव, आस्था सिंह होंगी मुख्य आकर्षण

Jamshedpur Dandiya Festival

Report: Prem Shrivastva

Jamshedpur Dandiya Festival भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित दो दिवसीय डांडिया एवं गरबा उत्सव का आयोजन 17 और 18 अक्टूबर को साकची स्थित बोधी मैदान में किया जाएगा। रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की ओर से आयोजित इस उत्सव में पारंपरिक गुजराती लोकगीतों, गरबा और डांडिया की धूम रहेगी। आयोजन के दूसरे दिन, 18 अक्टूबर को अभिनेत्री एवं सेलिब्रिटी आर्टिस्ट आस्था सिंह विशेष आकर्षण होंगी।

सुरक्षा और अनुशासन के लिए विशेष इंतजाम

Jamshedpur Dandiya Festival रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की संस्थापक आशा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को शालीन और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और 50 से अधिक महिला एवं पुरुष बाउंसर तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

मां दुर्गा की महाआरती से होगी शुरुआत

Jamshedpur Dandiya Festival भारतीय सनातन परंपरा के अनुरूप कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों का माथे पर चंदन या कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। उत्सव की शुरुआत मां दुर्गा की महाआरती और वंदना के साथ होगी। पहले दिन नियोन डांडिया का आयोजन किया जाएगा, जबकि दूसरे दिन गरबा और डांडिया के साथ आस्था सिंह की प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का होगा सम्मान

Jamshedpur Dandiya Festival शारदीय नवरात्र के अवसर पर जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों के जरिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के कार्यों को पहचान दिलाना और समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है।

डांडिया प्रतियोगिताओं के साथ लकी ड्रॉ भी

दोनों दिन पारंपरिक गुजराती लोकगीतों और गरबा गीतों पर प्रतिभागी डांडिया का आनंद ले सकेंगे। उत्सव के दौरान बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस (महिला एवं पुरुष) और बेस्ट कपल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही लकी ड्रॉ के जरिए विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन स्थल पर खानपान और पारंपरिक हस्तशिल्प के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

प्रवेश पास के माध्यम से मिलेगी एंट्री

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पास के माध्यम से होगा। इच्छुक लोग पास प्राप्त करने के लिए आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं। प्रेस वार्ता में संस्थापक आशा सिंह के साथ पूनम वर्मा, रंजना शर्मा, मुस्कान गोराई, नेहा मिश्रा, रश्मि राज, रम्यता प्रफुल्ल और सुबोध गोराई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Read this: Chanakya Niti on Unhappy : सब कुछ पाकर भी लोग क्यों रहते हैं दुखी? चाणक्य के इन 3 मंत्रों में छिपा है संतोष रूपी सबसे बड़ा धन

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…