BY: Yoganand Shrivastva
Kanpur Silver Factory Theft उत्तर प्रदेश के कानपुर में चोरों ने चांदी प्रोसेसिंग कारखाने को निशाना बनाते हुए करीब 45 लाख रुपये की चांदी चोरी कर ली। चकेरी थाना क्षेत्र के पोखरपुर स्थित कारखाने में सोमवार तड़के हुई इस वारदात में आरोपी छत में बने छेद से रस्सी के सहारे नीचे उतरा और करीब 18 किलो चांदी लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
छत में बने छेद से अंदर पहुंचा चोर
Kanpur Silver Factory Theft प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कारखाने में प्रवेश करने के लिए छत का रास्ता चुना। वह छत में बने छेद से रस्सी के सहारे नीचे उतरा और अंदर रखी चांदी समेटकर फरार हो गया। सोमवार तड़के चोरी का पता चलने के बाद कारखाने से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू की गई।
18 किलो चांदी की कीमत करीब 45 लाख रुपये
Kanpur Silver Factory Theft कारखाने से चोरी हुई चांदी का वजन करीब 18 किलो बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये है। चोरी की बड़ी रकम को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडीसीपी पूर्वी और सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश
Kanpur Silver Factory Theft पुलिस कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियों, कारखाने में प्रवेश करने के तरीके और फरार होने के रास्ते से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी जांच में शामिल कर रही है। फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अब पुलिस के सामने चोरी गए चांदी की बरामदगी और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की चुनौती है। जांच के बाद ही वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।
Read this: Raipur RPF Foundation Day: रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, भव्य परेड में जवानों ने दिखाया दमखम


