Chanchal Goswami Devi Song : टी-सीरीज रीजनल के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज हुआ देवी गीत
जमशेदपुर, 11 अक्टूबर। नवरात्रि के पावन अवसर पर जमशेदपुर के गायक, संगीतकार और निर्माता चंचल गोस्वामी का नया देवी गीत ‘मां का सजा है दरबार और मैया की चुनरी है लाल’ रिलीज हो गया है। 11 अक्टूबर को रिलीज हुए इस गीत को प्रतिष्ठित संगीत कंपनी टी-सीरीज के आधिकारिक चैनल टी-सीरीज रीजनल पर जारी किया गया। गीत के जरिए मां दुर्गा की भक्ति और महिमा को संगीतमय अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
Chanchal Goswami Devi Song : चंचल गोस्वामी ने संभाली गीत के निर्माण की जिम्मेदारी
इस देवी गीत के निर्माता, गायक और संगीतकार चंचल गोस्वामी हैं। गीत के बोल चंचल गोस्वामी और दलजीत परवाना ने लिखे हैं। नवरात्रि के दौरान रिलीज हुए इस भक्ति गीत में मां दुर्गा के दरबार और उनकी महिमा का वर्णन किया गया है।
Chanchal Goswami Devi Song : सूरज चौधरी ने किया वीडियो का निर्देशन
गीत के वीडियो का निर्देशन सूरज चौधरी ने किया है। वहीं, सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी समीर गुप्ता और सावन चौधरी ने संभाली है। वीडियो का निर्माण गायत्री स्टूडियो ने किया है, जबकि इस प्रोजेक्ट में श्याम शक्ति प्रोडक्शन की टीम भी जुड़ी रही।
Chanchal Goswami Devi Song : गीत से जुड़े सहयोगियों के प्रति जताया आभार
इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में सहयोग देने वाले संजीव पांडेय (टी-सीरीज), अशोक भैया, एन. आकाश मूर्ति, कंचन जी, राजू मितरा, जॉय और गौतम जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया है। गीत के निर्माण में अलग-अलग स्तर पर जुड़े सहयोगियों के योगदान को भी सराहा गया।
Chanchal Goswami Devi Song : होटल रमाडा में आयोजित हुई प्रेस वार्ता
देवी गीत के रिलीज होने के अवसर पर 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल रमाडा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस रिलीज के बाद स्थानीय संगीत जगत में उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के अवसर पर रिलीज हुआ यह गीत मां दुर्गा के भक्तों के लिए भक्ति संगीत की नई प्रस्तुति है।
read more : Mussoorie Sharadotsav : मसूरी शरदोत्सव की आखिरी शाम करिश्मा शाह और रुहान भारद्वाज के नाम, लोकगीतों पर झूमी मसूरी


