BY: Yoganand Shrivasta
Mumbai Fire महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मुलुंड ईस्ट की टाटा कॉलोनी में गुरुवार को लेबर कैंप में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कैंप में रह रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जान बचाकर बाहर निकल आए। आग के दौरान एक के बाद एक 7 गैस सिलेंडर फटने की सूचना है, जिससे जोरदार धमाके हुए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मजदूरों ने भागकर बचाई जान
Mumbai Fire यह लेबर कैंप धारावी से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट परिसर में स्थित है। कैंप जी प्लस वन ढांचे में बना हुआ है। आग लगने के बाद वहां रहने वाले मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित बाहर निकलने के लिए भागने लगे।
7 गैस सिलेंडर फटने से हुए जोरदार धमाके
Mumbai Fire शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। जोनल डीसीपी के अनुसार, अब तक 7 गैस सिलेंडर फट चुके हैं। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है। सिलेंडर फटने से लगातार तेज धमाके हुए, जिनका वीडियो भी सामने आया है।
15 दमकल गाड़ियां मौके पर, सभी लोगों को सुरक्षित निकाला
Mumbai Fire आग की सूचना मिलते ही करीब 15 दमकल गाड़ियां, एंबुलेंस, नवघर पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रहीं। जोनल डीसीपी के मुताबिक, कैंप में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने या मौत की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी संभाल रखी है।
Read this: दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


